फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 साल-80 किस्से: छोटे पर्दे पर भी सिक्का जमा चुके हैं बिग बी, केबीसी के अलावा इन शो में भी आए नजर

Tue, 11 Oct 2022 12:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Oct 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: Big B on small screen Tv Show Kaun Banega Crorepati KBC Bigg Boss Yudh
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन की फिल्मी यात्रा बेहद प्रेरक है। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद शुरुआत में उन्हें काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। मौके मिले तो सफलता हाथ नहीं लगी। किसी ने आवाज में कमी निकाली तो किसी ने लंबाई में नुक्स निकाला। लेकिन, बिग बी डटे रहे। उन्होंने सब्र रखा, निरंतर मेहनत करते रहे और आज नतीजा सबके सामने है। इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन सक्रिय हैं। बड़े पर्दे पर तो उनके अभिनय का जलवा रहा ही है, साथ ही छोटे पर्दे पर भी उन्होंने अपनी धाक जमाई है। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं इस बारे में-

Amitabh Bachchan Birthday: Big B on small screen Tv Show Kaun Banega Crorepati KBC Bigg Boss Yudh
Amitabh Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया

'केबीसी' की बने पहचान
अमिताभ बच्चन ने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के जरिए टीवी की दुनिया में कदम रखा। इस पॉपुलर शो के सिर्फ तीसरे सीजन को छोड़कर अब तक सभी सीजन अमिताभ बच्चन होस्ट करते आ रहे हैं। बता दें कि शो का तीसरा सीजन शाहरुख खान ने होस्ट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने स्वास्थ्य कारणों से इसे होस्ट करने से मना कर दिया था। केबीसी शो वर्ष 2000 में पहली बार प्रसारित हुआ। फिलहाल इस शो का 14वां सीजन चल रहा है, जिसे अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे हैं। शो का 14वां सीजन 7 अगस्त से शुरू हुआ है। अमिताभ बच्चन इस शो में प्रतिभागियों से सवालों के साथ-साथ काफी दिलचस्प बातचीत भी करते नजर आते हैं।

80 साल-80 किस्से: अभिषेक से लेकर शाहरुख तक, इन अभिनेताओं के सख्त पिता का किरदार निभा चुके हैं अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan Birthday: Big B on small screen Tv Show Kaun Banega Crorepati KBC Bigg Boss Yudh
Amitabh Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस' को कर चुके हैं होस्ट
अमिताभ बच्चन वर्ष 2009 में चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के तीसरे सीजन को होस्ट कर चुके हैं। यह टीवी की दुनिया में उनका दूसरा प्रयोग था, जो बेहद सफल रहा। अमिताभ बच्चन को 'बिग बॉस' के होस्ट के रूप में दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह शो अक्तूबर से दिसबंर तक कलर्स पर प्रसारित हुआ था। इस शो को विंदु दारा सिंह ने जीता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने वर्ष 2009 में बिग बॉस को होस्ट करने के लिए प्रति एपिसोड करीब 1.5 करोड़ रुपये फीस ली थी और टीवी के हाइएस्ट पेड एंकर बन गए थे। बिग बी ने शो के कुल 84 एपिसोड होस्ट किए थे।

80 साल-80 किस्से: जानिए 80 की उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं बिग बी, अपनाते हैं यह रुटीन और डाइट प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: Big B on small screen Tv Show Kaun Banega Crorepati KBC Bigg Boss Yudh
Amitabh Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया

'युद्ध' में निभाई दमदार भूमिका
वर्ष 2014 में अमिताभ बच्चन 'युद्ध' टीवी शो में नजर आए। बता दें कि अनुराग कश्यप के निर्देशन में बने इस शो में अमिताभ बच्चन ने बिजनेसमैन का रोल प्ले किया था। यह शो इस मायने में भी खास रहा कि इस शो के जरिए बिग बी पहली बार छोटे पर्दे पर अभिनय करते नजर आए। इससे पहले वह सिर्फ होस्ट की भूमिका में ही छोटे पर्दे पर नजर आए। यह शो सोनी पर प्रसारित हुआ था। अमिताभ बच्चन के अलावा इमसें सारिका, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तिग्मांशु धूलिया जैसे सितारे भी नजर आए। शो में अमिताभ बच्चन ने युधिष्ठिर सिकरवार का किरदार अदा किया था। 

80 साल-80 किस्से: जब अमिताभ बच्चन के लिए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने की थी अपील, एक दिन के लिए रुक गई थी जंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed