फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनिल कपूर ने बांधे साइना और सिंधु के तारीफों के पुल, ट्वीटर पर तस्वीर शेयर कर ऐसे दी बधाई

Mon, 16 Apr 2018 06:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
anil kapoor congratulates PV Sindhu and Saina Nehwal on their medal in commonwealth games 2018
Anil Kapoor

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने भारतीय बैडमिंटन की दो स्टार शटलर पीवी सिंधु और साइना नेहवाल की तारीफ करते हुए उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों शटलरों की तस्वीरें ट्वीट कर लिखा, एक बहुत अच्छा मैच खेला गया। कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिर में भारत गर्व से विजयी हुआ है। साइना नेहवाल को गोल्ड और पीवी सिंधु को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई। 

 

 
anil kapoor congratulates PV Sindhu and Saina Nehwal on their medal in commonwealth games 2018
saina nehwal and pv sindhu

बता दें कि गोल्ड कॉस्ट में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन रविवार को महिला एकल बैडमिंटन के निर्णायक मुकाबले में साइना नेहवाल ने देश की नंबर एक खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को 21-18, 23-21 से शिकस्त दी और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं पीवी सिंधु को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। 

anil kapoor congratulates PV Sindhu and Saina Nehwal on their medal in commonwealth games 2018
साइना नेहवाल

इस निर्णायक मुकाबले में सिंधु-साइना के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले और दूसरे सेट में कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले सेट में जहां साइना ने शुरू से ही सिंधु पर बढ़त बना रखी थी, वहीं दूसरे सेट में सिंधु ने करारा जवाब देते हुए अंत तक साइना को पीछे रखा। हालांकि बाद में साइना ने मैच में दमदार वापसी की। आखिर में साइना दूसरा सेट भी अपने नाम करने में कामयाब रही। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
anil kapoor congratulates PV Sindhu and Saina Nehwal on their medal in commonwealth games 2018
commonwealth games 2018

गौरतलब है कि साइना के इस गोल्ड के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का सुनहरा सफर समाप्त हुआ। इस बार भारत के खाते में कुल 66 मेडल आए, जिसमें 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इसी के साथ मेडल्स टैली में भारत तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, 88 साल के इतिहास में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed