फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhokha Box Office Collection Day 3: दर्शकों को नहीं लुभा पाई आर माधवन की फिल्म, तीसरे दिन हुई महज कितनी कमाई

Mon, 26 Sep 2022 09:35 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 26 Sep 2022 09:35 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन अपनी साइंस फिक्शन फिल्म रॉकेट्री के बाद अब एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पर्दे पर लौट आए हैं। इस शुक्रवार रिलीज हुई अभिनेता की फिल्म धोखा राउंड द कॉर्नर एक क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर ड्रामा है।

विज्ञापन
Dhokha Round D Corner Box Office Collection Day 3 R Madhavan Aparshakti Khurana Khushali kumar
धोखा राउंड द कॉर्नर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन अपनी साइंस फिक्शन फिल्म रॉकेट्री के बाद अब एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पर्दे पर लौट आए हैं। इस शुक्रवार रिलीज हुई अभिनेता की फिल्म धोखा राउंड द कॉर्नर एक क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर ड्रामा है। लेकिन फिल्म शुरुआत से ही दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही। फिल्म ने पहले दिन ही उम्मीद से कम कमाई की। हालांकि, रिलीज के दिन सिनेमा दिवस होने का फिल्म का काफी फायदा भी मिला। लेकिन उनके बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट ही देखने को मिल रही है। इसी बीच तीसरे दिन हुई फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं।

Dhokha Round D Corner Box Office Collection Day 3 R Madhavan Aparshakti Khurana Khushali kumar
धोखा राउंड द कॉर्नर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले दिन ठीक-ठीक कमाई करने वाली कूकी गुलाटी के निर्देशन में बनी 'धोखा: राउंड डी कॉर्नर' की कमाई अब लाखों में सिमट रह गई है। बात करें रविवार को हुई कमाई की को फिल्म छुट्टी वाले दिन भी दर्शकों को थिएटर्स तक खींच लाने में नाकाम रही। तीसरे दिन फिल्म की कमाई फिर लाखों में भी सिमट गई। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले रविवार सिर्फ 55 लाख का कारोबार किया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सस्पेंस और थ्रिलर से भरी यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास लुभा नही पा रही है।

OTT This Week: लव, रोमांस और थ्रिल से भरा होगा यह पूरा हफ्ता, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Dhokha Round D Corner Box Office Collection Day 3 R Madhavan Aparshakti Khurana Khushali kumar
धोखा राउंड द कॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

नेशनल सिनेमा डे के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ठीक-ठाक कमाई की थी। लेकिन इसके बाद से ही इसके कारोबार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।  पहले दिन जहां फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी, वहीं दूसरे फिल्म इसके लगभग आधे पर पहुंच गई। शनिवार को फिल्म ने महद 55 लाख का ही कारोबार किया था। वहीं, अब तीसरे दिन की कमाई के बाद फिल्म कुल कमाई 2.35 करोड़ तक पहुंच गई है।

Money Laundering Case: जैकलीन को मिली बड़ी राहत, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhokha Round D Corner Box Office Collection Day 3 R Madhavan Aparshakti Khurana Khushali kumar
धोखा राउंड डी कॉर्नर - फोटो : social media

फिल्म की बात करें तो 23 सिंतबर को रिलीद हुई यह फिल्म कूकी गुलाटी द्वारा निर्देशित की गई है। 'धोखा: राउंड डी कॉर्नर' से टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार ने डेब्यू किया है। वहीं, फिल्म में आर माधवन, खुशहाली कुमार के अलावा अपारशक्ति खुराना और दर्शन कुमार भी शामिल हैं। फिल्म की कहानी एक अरबन कपल की है, जिसमें कई सारे ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं। 

Box Office Report: ब्रह्मास्त्र के आगे नहीं टिक पाई चुप-धोखा,जानें रविवार को कैसा रहा फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed