आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर के पुराने बयानों की वजह से उन्हें और उनकी फिल्म दोनों को जमकर ट्रोल किया गया है। लाल सिंह चड्ढा के जमकर हुए विरोध के बाद उनकी फिल्म बमुश्किल 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाई है। लाल सिंह चड्ढा ने आमिर खान समेत मेकर्स को भी काफी निराश किया है। लाल सिंह चड्ढा के 15वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा हर बीते दिन के साथ नीचे गिरती जा रही है। इस फिल्म के जरिए आमिर खान ने चार साल बाद वापसी की थी। आमिर जब ये फिल्म लेकर आए थे तो सभी को लगा था कि लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी, लेकिन हुआ इसका एकदम उल्टा। लाल सिंह चड्ढा का बजट 180 करोड़ रुपये है, लेकिन जिस हिसाब से फिल्म की कमाई है उस हिसाब से तो फिल्म के 100 करोड़ रुपये तक पहुंचने के भी हालात नहीं लग रहे हैं।
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा के लिए तो उसकी लागत निकालना भी बहुत ही मुश्किल लग रहा है। 15वें दिन की कमाई में भी रोज की तरह गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने गुरुवार को महज 55 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं अब फिल्म का कुल कलेक्शन 58.73 करोड़ रुपये हो गया है। सोमवार को फिल्म ने 73 लाख, मंगलवार को 68 लाख, बुधवार को 67 लाख रुपये की कमाई की थी।
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा ने लोगों के भारी विरोध के बावजूद 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। आमिर खान की इस फिल्म ने अब तक वर्ल्ड वाइड करीब 116 करोड़ रुपए का कारोबार करते हुए 100 करोड़ी क्लब में एंट्री कर ली है। 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा शुरुआत से ही देश में धीमी रफ्तार से कमाई की कर रही है। शुरुआत में करोड़ में कमाई करने वाली यह फिल्म अब देश में लाखों का कारोबार ही कर पा रही है।