फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने 'कैटफाइट' टर्म पर जताई आपत्ति, बोलीं- पुरुष भी तो झगड़ते हैं तब हम...

Wed, 07 Sep 2022 01:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 07 Sep 2022 01:50 PM IST
विज्ञापन
Maharani fame Huma Qureshi talks about catfight term says Men also fight but we dont call them dog fight
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री हुमा कुरैशी के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। इन दिनों वह अपने पॉपलुर वेब शो 'महारानी' के सेकंड सीजन की सफलता को एंजॉय कर रही हैं। इस सीजन में उनके दमदार अभिनय की खूब तारीफें हो रही हैं। हुमा करैशी फिल्म और अभिनय के अलावा तमाम मुद्दों पर भी अपनी राय व्यक्त करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने महिलाओं के बीच होने वाली लड़ाई के लिए इस्तेमाल होने वाले 'कैटफाइट' टर्म पर आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने इसे स्त्री द्वेषी तरीका बताया है। 

Maharani fame Huma Qureshi talks about catfight term says Men also fight but we dont call them dog fight
हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

हुमा कुरैशी का कहना है कि 'कैटफाइट' टर्म स्त्रीद्वेषी है। उन्होंने आगे कहा कि पुरुषों के बीच भी लड़ाई होती है, तब तो कोई 'डॉगफाइट' जैसा टर्म इस्तेमाल नहीं करता है। एक मीडिया बातचीत के दौरान हुमा ने कहा कि पुरुषों के बीच झगड़ा महिलाओं से ज्यादा होता है। लेकिन, उन्हें लेकर कोई अफवाह नहीं होती। लोग झगड़ते हैं, यह आम बात है। लेकिन, 'कैटफाइट' जैसे टर्म इस्तेमाल करना चीजों को कहने का एक स्त्रीद्वेषी तरीका है। पुरुष भी झगड़ते हैं। हम उनके झगड़े को 'डॉगफाइट' नहीं कहते।' 

Maharani fame Huma Qureshi talks about catfight term says Men also fight but we dont call them dog fight
हुमा कुरैशी - फोटो : insta

हुमा ने आगे कहा कि लोग झगड़ते हैं, क्योंकि उन्हें साथ नहीं मिलता है। यह किसी जेंडर से जुड़ा मसला नहीं है। यह सिर्फ इतनी सी बात है कि कुछ लोगों की सोच-विचार एक-दूसरे से नहीं मिलती है। लेकिन, मुझे लगता है कि महिलाओं के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा के बारे में काफी कुछ बातें कही गई हैं।' हुमा ने आगे कहा कि पुरुषों के बीच कहीं ज्यादा प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है।' उन्होंने कहा, 'आप जिम में जाकर देखिए, तब पता चलेगा कि मैं क्या कह रही हूं? वहां वर्कआउट करने में किसी की दिलचस्पी नहीं होती, सब एक-दूसरे से अपनी फिजीक की तुलना करते नजर आते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharani fame Huma Qureshi talks about catfight term says Men also fight but we dont call them dog fight
हुमा कुरैशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि हुमा कुरैशी जल्द ही फिल्म 'डबल एक्स एल' में नजर आएंगी। इसमें वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल भी नजर आएंगे। सोनाक्षी के साथ फिल्म करने को लेकर हुमा का कहना है कि फिल्म में काम करना इसलिए स्पेशल और मजेदार है, क्योंकि सोनाक्षी एक प्यारी दोस्त हैं। उन्होंने कहा, 'अगर मैं इसे बिना चुटीले अंदाज में कहूं तो पुरुषों की तुलना में महिलाएं अपने बिजनेस में कहीं ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं।' हुमा ने कहा, 'मेरे ख्याल से दो पुरुषों के लिए एक फिल्म करना काफी कठिन होगा, क्योंकि वे हमेशा अपने बाइसेप्स की तुलना करते रहेंगे। लेकिन, महिलाओं के बारे में छवि खराब बना रखी है। मुझे दूसरी लड़कियों के साथ काम करना अच्छा लगता है।' आपको बता दें कि हुमा के पास 'डबल एक्स एल' के अलावा भी कई दिलचस्प प्रोजेक्ट हैं। वह 'पूजा मेरी जान' में नजर आएंगी। इसके अलावा हुमा के पास नेटफ्लिक्स की 'मोनिका ओह माय डार्लिंग' भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed