{"_id":"632958ec1bd3fc1fdf45aab4","slug":"mukesh-khanna-statement-on-bollywood-star-told-how-actor-should-behave","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mukesh Khanna: बॉलीवुड सितारों पर मुकेश खन्ना ने दिया बड़ा बयान, बोले- कुछ भी कहने से पहले...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mukesh Khanna: बॉलीवुड सितारों पर मुकेश खन्ना ने दिया बड़ा बयान, बोले- कुछ भी कहने से पहले...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता मुकेश खन्ना लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि वह अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों मेंं आ जाते हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर वह अक्सर खुद के विचार फैंस संग साझा करते हैं। कई बार उनके ये विचार विवादों का कारण बन जाते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के सितारों के आचरण पर खुलकर अपनी की है। उनके ऑफिशियल चैनल पर मौजूद इस वी़डियो में वह कई सितारों पर बात करते नजर आ रहे हैं।
2 of 4
मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में मुकेश खन्ना कहते हैं कि सितारों को सोच समझ कर ही कुछ भी कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की वजह से अभिनेताओं और आम लोगों के बीच की दूरियां कम हो गई हैं। यही वजह है कि कई बार उनके बयान लोगों को पसंद नहीं आते और उन्हें गुस्से का शिकार होना पड़ता है। फिल्मी सितारों की निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए मुकेश कहते हैं कि एक जमाना था जब लोग मैगजीन या इंटरव्यू के माध्यम से ही अपने फेवरेट सितारों के बारे में जान पाते थे।
3 of 4
मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन अब ये सितारे सोशल मीडिया की वजह से हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं। वीडियो में एक्टर आगे कहते हैं कि फिल्मी सितारों को गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए क्योंकि वह लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं। वह आगे कहते हैं कि कुछ भी कहने से पहले उन्हें कई बार सोचना चाहिए क्योंकि उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। सितारों के बयान बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मुकेश खन्ना
- फोटो : अमर उजाला,मुंबई
बता दें कि कई फिल्मों में काम करने के बाद मुकेश खन्ना टीवी शो शक्तिमान से रातोंरात स्टार बन गए थे। इस सीरियल के बाद उन्हें देशभर में पहचाना जाने लगा था। कुछ दिनों पहले उन्होंने खुलासा किया था कि शक्तिमान पर जल्द ही बड़े बजट की फिल्म बनने जा रही है। उनके इस बयान के बाद फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मुकेश ने फिल्म के लीड एक्टर को लेकर अब तक कोई भी जानकारी नहीं दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।