सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पीएम नरेंद्र मोदी चिंता में रुआंसी हो गई थीं अनुपम खेर की मां, अब खुद प्रधानमंत्री ने दिया ये जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 28 Mar 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi reply to Anupam Kher Mother Dulari kher Coronavirus Covid 19 Lockdown
मां दुलारी के साथ अनुपम खेर और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media

अभिनेता अनपुम खेर अपनी मां दुलारी खेर के बहुत करीब हैं। वो अक्सर अपनी मां की वीडियो और उनके किस्से सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इन दिनों देश पर कोरोना वायरस का खतर मंडरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में लॉकडाउन का एलान कर चुके हैं। लेकिन अनुपम खेर की मां को पीएम मोदी की चिंता सता रही है। पिछले दिनों उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसपर अब पीएम मोदी ने खुद जवाब दिया है।

Trending Videos
PM Narendra Modi reply to Anupam Kher Mother Dulari kher Coronavirus Covid 19 Lockdown
मां दुलारी के साथ अनुपम खेर और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media

दरअसल अनुपम खेर ने एक वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया था। इस वीडियो में उनकी मां कहती हैं, 'आप 130 करोड़ देशवासियों के लिए परेशान हैं। लेकिन आपका ख्याल कौन रख रहा है। इतना ये मोदी साहब हमारे लिए बोलते हैं तो हमें भी उसके लिए बोलना चाहिए कि तू भी अपना परहेज कर ले। हम तेरे लिए दुआ करते हैं। मैं कहती हूं कि बहुत दुआ है इसके लिए कि इतना परेशान है हमारे लिए। मैं भी इसके लिए बहुत परेशान हूं कि ये ठीकठाक रहे। हमारा ऐसा मंत्री कभी नहीं मिलेगा। कहीं नहीं मिलेगा। सच्ची भगवान इसको ठीकठाक रखे। और हाथ जोड़कर बोलता है...हाथ कौन जोड़ता है दुनिया में। सच में पता नहीं कैसे लोग दुनिया में हैं, समझ ही नहीं आती लोगों की।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi reply to Anupam Kher Mother Dulari kher Coronavirus Covid 19 Lockdown
Anupam Kher with mother - फोटो : file photo

अनुपम खेर ने ये वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को टैग किया था। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा था, 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। देश भर की माताओं की तरह मेरी मां भी आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। कह रही है आप 130 करोड़ देशवासियों के लिए परेशान हैं। लेकिन आपका ख्याल कौन रख रहा है। ये बोलते बोलते मां रुआंसी भी हुईं। अपना ख्याल रखिए। हम सब भी हाथ जोड़ रहे है।'

PM Narendra Modi reply to Anupam Kher Mother Dulari kher Coronavirus Covid 19 Lockdown
पीएम नरेंद्र मोदी का राष्ट्र को संबोधन - फोटो : PTI

अब पीएम मोदी ने अनुपम खेर की इस ट्वीट पर रिप्लाई किया है। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, इन माताओं का आशीर्वाद ही मेरे लिए प्रेरणा और काम करने की ऊर्जा है। इस शुभकामना के लिए अनुपम खेर जी कृपया अपनी माताजी को मेरा धन्यवाद कहिएगा।' 

लॉकडाउन में करीना कपूर ने इस तरह बढ़ाया लोगों का हौसला, बोलीं- हम ये कर सकते हैं और करेंगे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed