आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' 1 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो के वैज्ञानिक नंबी नारायण पर बनी इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों को भावुक कर दिया। दर्शकों के साथ ही समीक्षकों से लेकर सेलेब्स से भी इस फिल्म को सराहना मिली। अब अभिनेता आर माधवन ने फिल्म की सक्सेस पर एक पार्टी आयोजित की। जिसमें साइंटिस्ट नंबी नारायण ने शिरकत की। जानकारी के मुताबिक नंबी नारायण का परिवार भी इस पार्टी में शामिल हुआ।
R Madhavan: आर माधवन ने होस्ट की 'रॉकेट्री' की सक्सेस पार्टी, साइंटिस्ट नंबी नारायण भी हुए शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्कुराते दिखाई दिए दोनों दिग्गज
सोशल मीडिया पर एक पैपराजी पेज से तस्वीरें साझा की गई हैं, जिनमें अभिनेता आर माधवन (जिन्होंने रॉकेट्री में नंबी नारायण की भूमिका अदा की) और साइंटिस्ट नंबी नारायण को एक साथ देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों साथ में मुस्कुराते करते दिखाई दिए।
नंबी नारायण के योगदान और उन पर हुए अत्याचार की कहानी है रॉकेट्री
फिल्म 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' वैज्ञानिक नंबी नारायण की कहानी दिखाती है कि कैसे एक देशभक्त इंसान को जासूसी के झूठे केस में फंसा दिया जाता है, जिससे उसका पूरा परिवार बिखर जाता है। इसके साथ ही यह फिल्म नंबी नारायण की उपलब्धियों और देश के स्पेस विज्ञान में उनके योगदान को दर्शाती है। 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने ही तकरीबन 22 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया और वर्ल्ड वाइड भी इस फिल्म ने 40 करोड़ से भी अधिक का कारोबार किया है।
ओटीटी पर भी देख सकते हैं रॉकेट्री
आर माधवन द्वारा अभिनीत और निर्देशित फिल्म 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' को सिनेमाघरों में कई भाषाओं रिलीज किया गया था। फिलहाल अब ये फिल्म आप ओटीटी पर भी देख सकते हैं। रॉकेट्री के मलयालम, तेलुगू और तमिल वर्जन को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं, वहीं हिंदी रॉकेट्री देखने के लिए आपको ओटीटी प्लेटफार्म वूट सेलेक्ट पर जाना होगा।