सब्सक्राइब करें

सारे रिकॉर्ड एक तरफ, सलमान की 'भारत' एक तरफ, पहले ही दिन रच दिया इतिहास

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 06 Jun 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Katrina Kaif Starrer Bharat Box Office collection on day 1
bharat
ईद पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्मों के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए सलमान खान की नई फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म भारत ने अकेले बुधवार को ही 42 करोड़ 30 लाख रुपये की कमाई कर डाली। ये सलमान की किसी भी फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है।
Trending Videos
Salman Khan Katrina Kaif Starrer Bharat Box Office collection on day 1
salman khan,katrina kaif, bharat - फोटो : अमर उजाला
इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में पहले दिन के कारोबार के मामले में अभी तक करण जौहर की दोनों फिल्में केसरी और कलंक सबसे आगे रही हैं। इन दोनों फिल्मों ने रिलीज के पहले दिन 21 करोड़ 60 लाख रुपये कमाए। कलंक भी बुधवार को ही रिलीज हुई थी जबकि केसरी गुरुवार को रिलीज हुई। इसके बाद गली बॉय ने 19 करोड़ 40 लाख रुपये और टोटल धमाल ने 16 करोड़ 50 लाख रुपये का कारोबार किया था। सलमान खान की फिल्म भारत ने इन सभी को पीछे छोड़ते हुए साल की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Katrina Kaif Starrer Bharat Box Office collection on day 1
Bharat film - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
भारत में करीब सवा चार हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई भारत ने सलमान खान की अपनी उन सभी फिल्मों के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं जो पिछले 10 साल में ईद पर रिलीज हुईं। ईद पर रिलीज होकर सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अभी तक सलमान खान की फिल्म सुल्तान के पास रहा है, जिसने तीन साल पहले 36 करोड़ 54 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी। 
Salman Khan Katrina Kaif Starrer Bharat Box Office collection on day 1
salman khan - फोटो : instagram
ओपनिंग रेस 3 की भी ठीक थी जिसने पिछले साल पहले दिन 29 करोड़ 17 लाख रुपये की कमाई की थी। ओपनिंग के मामले में अभी तक 2012 में रिलीज हुई एक था टाइगर दूसरे नंबर पर थी जिसने पहले दिन 32 करोड़ 93 लाख रुपये की कमाई की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed