सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

22 साल बाद इस एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी तब्बू, अजय देवगन भी होंगे मुख्य भूमिका में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 02 May 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
tabu will shared screen with Jimmy Sheirgill after 22 years in Ajay Devgan film
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू और एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिलहाल उनकी इस फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म से जुड़े एक अहम किरदार का खुलासा हो गया है। इस अहम किरदार के साथ तब्बू 22 साल पहले बड़े पर्दे पर नजर आई थीं। 
Trending Videos
tabu will shared screen with Jimmy Sheirgill after 22 years in Ajay Devgan film
जी हां तब्बू और अजय देवगन की इस अपकमिंग फिल्म के अहम किरदार का नाम जिम्मी शेरगिल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिम्मी शेरगिल और तब्बू ने आखिरी बार साल 1996 में आई फिल्म 'माचिस' में एक साथ स्क्रीन शेयर की थी। उसके बाद इन दोनों की जोड़ी कभी देखने को नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tabu will shared screen with Jimmy Sheirgill after 22 years in Ajay Devgan film

फिल्म 'माचिस' के बाद तब्बू और जिम्मी शेरगिल साल 2005 में आई फिल्म 'सिलसिले' में नजर तो आए थे, लेकिन इन दोनों स्टार ने इस फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं की। अब 22 साल बाद यह दोनों फिर से एक साथ नजर आएंगे। इस बात की जानकारी मिलते ही तब्बू और जिम्मी शेरगिल के फैंस के बीच इस जोड़ी को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। 

tabu will shared screen with Jimmy Sheirgill after 22 years in Ajay Devgan film
वहीं तब्बू ने इतने साल बाद जिम्मी शेरगिल के साथ काम करने पर खुशी जाहिर की है। तब्बू ने कहा- जिम्मी शेरगिल के साथ दोबारा काम करके काफी खुश हूं। पता हो कि तब्बू, अजय देवगन और जिम्मी शेरगिल की इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन आकिव अली कर रहे हैं। इन तीनों स्टार के अलावा फिल्म में रकुलप्रीत भी मुख्य भूमिका में होंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed