फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: साजिद खान के चोरी के इल्जाम पर भड़के गोरी के बॉयफ्रेंड सनी, सौंदर्या-गौतम पर लगाया यह आरोप

Wed, 09 Nov 2022 12:01 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 09 Nov 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 gori nagori boyfriend sunny choudhary angry on sajid khan after he accuses her for stealing food
गोरी नागौरी, सनी चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा की शकीरा कही जाने वाली गोरी नागौरी इन दिनों 'बिग बॉस 16' में नजर आ रही हैं। शो में आए दिन कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। वहीं, गोरी नागौरी अपने दोस्तों को छोड़ अकेले खेलना का प्रयास कर रही हैं। गोरी की साजिद खान, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे के साथ अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही थी, लेकिन अब वह गौतम विज और सौंदर्या शर्मा के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, हाल ही में साजिद खान ने गोरी पर चोरी का आरोप लगाया और अपशब्द भी कहे। अब इस पर गोरी के बॉयफ्रेंड सनी चौधरी का बयान सामने आया है।

Bigg Boss 16 gori nagori boyfriend sunny choudhary angry on sajid khan after he accuses her for stealing food
गोरी नागौरी, सनी चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया गोरी ने अपने कमरे से बेसन सौंदर्या शर्मा को दे दिया, जिस पर साजिद भड़क गए। साजिद न सिर्फ गोरी पर चोरी का इल्जाम लगाया बल्कि कई अपशब्द भी गुस्से में चिल्लाते हुए दिखे। अब इसी पर एक इंटरव्यू में गोरी के बॉयफ्रेंड सनी चौधरी ने बात की है। सनी ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि गोरी साजिद के मुंह पर कहे कि वह शो में उनका पर्सनल काम करने के लिए नहीं हैं। वह भी एक कंटेस्टेंट हैं और साजिद भी कंटेस्टेंट हैं। फिर साजिद को ऐसा क्यों लगता है कि गोरी उनका काम करेगी?'

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक से पंगा लेना अर्चना गौतम को पड़ा भारी, मिला ऐसा करारा जवाब; हुई बोलती बंद

Bigg Boss 16 gori nagori boyfriend sunny choudhary angry on sajid khan after he accuses her for stealing food
गोरी नागौरी, सनी चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे सनी ने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर एक बार ऐसा हो जाएगा तो साजिद को अपनी गलती का एहसास होगा। साथ ही साजिद की अक्ल भी ठिकाने पर आएगी।' वहीं, एमसी स्टैन और शिव के साथ गौरी की दोस्ती को लेकर सनी ने कहा कि अगर वह ऐसा ही करेंगी तो फिनाले नहीं पहुंच पाएंगी। सनी का कहना है कि शिव और एमसी स्टैन के चक्कर में वह कितने दिन रह लेंगी घर में? लोगों को दिखना चाहिए कि गोरी अकेले भी खेल सकती है और उसकी भी आवाज है।

Screw Dheela: ‘स्क्रू ढीला’ के लिए टाइगर श्रॉफ ने मांगी इतनी फीस, सुनते ही करण जौहर ने लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 gori nagori boyfriend sunny choudhary angry on sajid khan after he accuses her for stealing food
गोरी नागोरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इन दिनों गोरी गौतम और सौंदर्य के साथ समय बिताती नजर आती हैं। लेकिन सनी का कहना है कि गोरी को उनसे भी दूर रहना चाहिए क्योंकि वह भी उन्हें धोखा दे सकते हैं। वह जानते हैं कि गोरी की ताकत क्या है, ऐसे में वह उन्हें तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि गोरी अपने फैसले खुद लें और किसी के प्रभाव में न आएं। उन्हें सौंदर्या और गौतम से सतर्क रहना चाहिए क्योंकि वह हमेशा एक कपल के तौर पर एक-दूसरे को ही पहले रखेंगे। 

Raju Srivastava: हॉस्टल डेज 3 के टीजर में दिखी राजू की झलक, कॉमेडियन का मुस्कुराता चेहरा देख भावुक हुए फैंस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed