फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 20: यंग से हुई गुल्लू की हाथापाई, मचा हंगामा; फैंस कर रहे इस प्रतिभागी को बाहर करने की मांग

Thu, 29 Oct 2026 08:08 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 29 Oct 2026 08:08 AM IST
सार

  • Bigg Boss 20: शो 'बिग बॉस 20' में आए दिन हंगामा होता है। इस बार गुल्लू की यंग से लड़ाई हो गई है।
  • इससे पहले गुल्लू की नकुल से लड़ाई हुई थी और नकुल को शो से बाहर कर दिया गया था।
  • अब फैंस मांग कर रहे हैं कि जिसने हद पार की है उसे शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए।

विज्ञापन
Fight Between Yung and Gullu in Bigg Boss 20 Users ask to out the guilty from show
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' लगातार चर्चा में है। इसमें आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा होता है, जो चर्चा में आ जाता है। ताजा मामला गुल्लू और यंग डीएसए की लड़ाई का है। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई है। घर में खूब हंगामा मचा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल है।
Trending Videos
Fight Between Yung and Gullu in Bigg Boss 20 Users ask to out the guilty from show
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों हुआ विवाद
  • बताया जाता है कि एक टास्क के दौरान यंग और गुल्लू के बीच विवाद हुआ।
  • टास्क में हर प्रतिभागी को एक बोर्ड के अंदर फिट होना था। 
  • जो प्रतिभागी बाहर रह जाता, वह टास्क से बाहर हो जाता। 
  • एक वीडियो में स्काउट, गुल्लू को बोर्ड से बाहर खींचते हुए दिख रहे हैं। 
  • इस पर यंग ने कहा, 'बेल बुद्धि को एकदम बढ़िया खींचा है।'
Fight Between Yung and Gullu in Bigg Boss 20 Users ask to out the guilty from show
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
यंग और गुल्लू से हुई भिड़ंत?
इसके बाद यंग और गुल्लू में बहस हुई। यंग ने गुल्लू से कहा कि आपके जैसे बहुत से केलों को हम लोगों ने खा के छोड़ दिया। इसके बाद गुल्लू कहते हैं कि तेरे सर पे ये जो झाड़ लटक रही है, वह हर थप्पड़ के साथ झड़ सकती है, मगर दिक्कत ये है कि यहां कुछ हो नहीं सकता। इस पर यंग कहते हैं तुम्हारा एक थप्पड़ पड़ने से पहले तुम्हारे ऊपर ऐसी बरसात होगी ना कि तुम 10 बार सोचोगे।

घर में मचा हंगामा
इसके बाद यंग और गुल्लू में धक्का-मुक्की होने लगती है। दोनों एक-दूसरे पर हाथ उठाते हैं। इस बीच घर के बाकी लोग दोनों को छुड़ाने के लिए आगे आते हैं। घर में खूब चीख-पुकार होती है। पूरे घर में हंगामा मच जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fight Between Yung and Gullu in Bigg Boss 20 Users ask to out the guilty from show
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने की गुल्लू को बाहर करने की मांग
इस विवाद पर एक यूजर ने कहा, 'बिग बॉस के घर में शारीरिक हिंसा की कोई जगह नहीं है! अगर गुल्लू ने हद पार की है तो उसे शो से बाहर निकाल देना चाहिए।' दूसरे यूजर ने कहा, 'प्रोमो में साफ दिख रहा है कि गुल्लू जानबूझकर यंग को उकसा रहा है और फिर उस पर हाथ उठा रहा है। दर्शक चाहते हैं कि गुल्लू को शो से बाहर निकाला जाए।' तीसरे यूजर ने कहा, 'एक बार फिर गुल्लू ने ही सबसे पहले शारीरिक हिंसा की और दूसरे कंटेस्टेंट को धक्का दिया, ठीक वैसे ही जैसे उसने नकुल के साथ किया था। फिर भी बिग बॉस उसके खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं ले रहे हैं?'

 
विज्ञापन
Fight Between Yung and Gullu in Bigg Boss 20 Users ask to out the guilty from show
नकुल ढुल - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
गुल्लू और नकुल के बीच क्यों हुई थी हाथापाई?
इससे पहले गुल्लू की नकुल से लड़ाई हुई थी। काजी ने मजाक-मस्ती में स्काउट के कान में थूका था। इसके बाद जब स्काउट अकेले थे, तो नकुल ने जाकर उनसे कहा कि काजी वहां दूसरी ओर बता रहे हैं कि उन्होंने तुम्हारे कान में थूक दिया। इसके बाद स्काउट नकुल को लेकर इस बात को क्लियर करने गए।

जब स्काउट ने काजी से इस बारे में पूछा, तो काजी ने कहा कि मैं मजाक कर रहा हूं। मगर नकुल इस बात को बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं। इस बीच काजी ने गुल्लू से कहा कि सब मजाक में था, तुम नकुल को समझाओ। इस पर नकुल कहते हैं कि वो मुझे क्या समझाएगा। इसके बाद गुल्लू ने नकुल से कहा कि क्यों बात बढ़ा रहे हो। तो नुकल ने कहा कि मैं तो बढ़ाऊंगा। इसके बाद नकुल, गुल्लू से भिड़ जाते हैं। हाथापाई के बाद नकुल को घर से बाहर कर दिया गया था।

View this post on Instagram

A post shared by BBTak Official (@bbtakofficial)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed