बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी को इन दिनों काफी कठिन हालातों से गुजरना पड़ रहा है। पोर्नोग्राफी विवाद में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शिल्पा को अपने निशाने पर लिया। इन सब के बीच उनको काफी ट्रोल भी किया गया। इस दौरान पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। करीब तीन हफ्तों तक इन कठिन हालातों से गुजरने के बाद शिल्पा शेट्टी ने शो में वापसी की है। इस बीच शो में उन्होंने कंटेस्टेेंट अर्शिया के लिए कंजक पूजा भी परफॉर्म किया। वहीं अंशिका के रानी लक्ष्मी बाई परफॉर्मेंस को देखने के बाद शिल्पा शेट्टी काफी इमोशनल हो गईं। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे। शो में शांति का माहौल बन गया था। इस बीच उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई को याद करते हुए महिलाओं के अधिकारों और समाज में उनकी क्या स्थिति है उस पर भी बोला।
Super Dancer chapter 4: सेट पर शिल्पा की आंखों में आए आंसू, बोलीं, 'आज भी औरत को अपने पति के बाद लड़ाई लड़नी पड़ती है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंशिका की डांस परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा - मैं झांसी की रानी के बारे में जब भी सुनती हूं। मुझे ऐसा लगता है कि समाज का चेहरा दिखता है, क्योंकि आज भी औरत को अपने हक के लिए, अपने पति के बाद लड़ाई लड़नी पड़ती है, अपने अस्तित्व के लिए अपने बच्चों के लिए।
देखें वीडियो
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
इस बीच उन्होंने महिलाओं के प्रति समाज का क्या दृष्टिकोण है, उस पर भी बात करी। सोनी टीवी के प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि अंशिका ने झांसी की रानी के रूप में शानदार परफॉर्मेंस दी है।
अंशिका के इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद शिल्पा काफी इमोशनल हो गई थीं। इस बीच शिल्पा अपनी कुर्सी सेे खड़ी हो गईं और अंशिका की ताली बजाकर तारीफ की। इस दौरान बाकी जजों को भी अंशिका की ये परफॉर्मेंस काफी पसंद आई।