सब्सक्राइब करें

Devendra Fadnavis: पांच साल मुख्यमंत्री रहे फडणवीस बने डिप्टी सीएम, जानें महाराष्ट्र के नए ‘चाणक्य’ के बारे में सबकुछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 30 Jun 2022 10:01 PM IST
सार

पूरे देश की जुबान पर देवेंद्र फडणवीस की पहचान को लेकर भी सवाल है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कैसे 2014 में महाराष्ट्र के बेहद चुनौतीपूर्ण माहौल में एनडीए गठबंधन को जीत दिलाने से लेकर अब तक उनका सफर कैसा रहा है।

विज्ञापन
Devendra Fadnavis Deputy CM know everything about BJPs Chanakya in Maharashtra Amruta Fadnavis details news in hindi
देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : अमर उजाला।
एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी गुरुवार को डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। इस फैसले से भाजपा ने सभी को चौंका दिया। 2014 में महाराष्ट्र के बेहद चुनौतीपूर्ण माहौल में एनडीए गठबंधन को जीत दिलाने से लेकर 2019 में उन्होंने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी तक बनाने में फडणवीस की बड़ी भूमिका रही है। आइए जानते हैं देवेंद्र फडणवीस के बारे में... 
Trending Videos

कौन हैं देवेंद्र फडणवीस?

Devendra Fadnavis Deputy CM know everything about BJPs Chanakya in Maharashtra Amruta Fadnavis details news in hindi
देवेंद्र फडणवीस, उनकी पत्नी अमृता और बेटी देविजा - फोटो : Instagram/amruta.fadnavis
देवेंद्र फडणवीस का जन्म नागपुर के ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनके पिता गंगाधर राव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए थे और राज्य विधान परिषद के भी सदस्य रहे। अपने विद्यार्थी जीवन से ही वह आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे। बचपन से ही वो अपने फैसलों को लेकर आत्मविश्वासी थे। एक बार जब देश में आपातकाल लगा तो देवेंद्र फडणवीस के पिता गंगाधर राव फडणवीस को उस दौरान जेल भेज दिया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फैसले से नाराज होकर देवेंद्र फडणवीस ने लोकल इंदिरा कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने से मना कर दिया था। आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती विद्यालय में दाखिला ले लिया।
  • देवेंद्र फडणवीस ने कानून की पढ़ाई में स्नातक किया और उसके बाद उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की भी पढ़ाई की।
  • देवेंद्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई 1970 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ।
  • उनके पिता का नाम गंगाधर राव फडणवीस और मां सरिता फडणवीस।
  • 1986-87 में उन्होंने लॉ कॉलेज, नागपुर से पांच वर्षीय कानून की डिग्री हासिल की।
  • इन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन बिजनेस मैनेजमेंट और मेथड्स एंड टेक्निक्स ऑफ प्रोजेक्ट्स मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया।
  • 2006 में देवेंद्र फडणवीस ने अमृता रानाडे से शादी की। अमृता रानाडे नागपुर में एक्सिस बैंक की एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट हैं।
  • देवेंद्र और अमृता की एक बेटी है, जिसका नाम दिविजा फडणवीस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कैसा रहा है राजनीतिक जीवन?

Devendra Fadnavis Deputy CM know everything about BJPs Chanakya in Maharashtra Amruta Fadnavis details news in hindi
राज्यपाल को इस्तीफा सौंपते हुए देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI
देवेंद्र फडणवीस ने अपने विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति में कदम रखना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने कॉलेज के समय से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दामन थाम लिया था। देवेंद्र फडणवीस ने त्रिकोनी पार्क में आरएसएस शाखा से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरूआत की।
  • राजनीति में आने से पहले देवेंद्र फडणवीस एक्सिस बैंक में शाखा प्रबंधक थे।
  • देवेंद्र फडणवीस एक अच्छे लेखक भी हैं। वो अब तक मराठी भाषा में 3 किताबें लिख चुके हैं। 
  • उनकी किताब  'How to understand and Read the Budget' काफी चर्चित रही।
  • 1989 में फडणवीस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा में बतौर वार्ड अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
  • 1992 में 21 साल की उम्र में नागपुर नगरपालिका कॉरपोरेशन के सबसे युवा मेयर बने। 
  • 1994 में देवेंद्र फडणवीस को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से राज्य उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। 
  • 1997 में देवेंद्र फडणवीस दूसरी बार नागपुर नगरपालिका कॉरपोरेशन के मेयर बने। वह दूसरी बार लगातार मेयर बनने वाले पहले व्यक्ति थे।
  • 1999 में देवेंद्र फडणवीस पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े और जीत हासिल की।
  • 2001 में देवेंद्र फडणवीस को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से राष्ट्र उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
  • 2014 के आम चुनावों के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में पार्टी का नेतृत्व किया। 
  • वर्तमान में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र विधानसभा में दक्षिण-पश्चिम नागपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • 2014 में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। ये महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री थे और शरद पवार के बाद दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने।
Devendra Fadnavis Deputy CM know everything about BJPs Chanakya in Maharashtra Amruta Fadnavis details news in hindi
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI
कौन-कौन से पद संभाल चुके हैं?
2019: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष
2014: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने
2013: अध्यक्ष, बीजेपी राज्य इकाई महाराष्ट्र।
2010: महासचिव, बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश।
2001: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा। 
1999: से लगातार महाराष्ट्र विधानसभा के 3 बार सदस्य रहे।
1994: राज्य उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा।
1992: नागपुर सिटी अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा।
1990: पदाधिकारी, नागपुर (पश्चिम) भाजपा। 
देवेंद्र फडणवीस नागपुर नगर निगम के 1992 से 2001 तक लगातार दो बार सदस्य रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed