फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फीरोजाबाद में बेकाबू ट्रक बरात पर चढ़ा, दस की मौत

Sat, 12 Mar 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फीरोजाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फीरोजाबाद Updated Sat, 12 Mar 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
Truck kills 10 baratis in Firozabad
बरात पर चढ़ा ट्रक

फीरोजाबाद के कोटला रोड पर बेकाबू ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया फिर टेंपो और बाइक सवारों को कुचलता हुआ सड़क किनारे गुजर रही बारात पर चढ़ गया।



हादसे में दस लोगों की वहीं मौत हो गई। घायलों को एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया। मृतकों में बरातियों के साथ बैंडवाले और राहगीर भी शामिल हैं।

इनमें तीन की शिनाख्त हुई है। इनके नाम कृष्णा (पुत्र अशोक कुमार निवासी महादेवनगर), करुआ (पुत्र मुन्ना निवासी टापाकला) और वकील (पुत्र चांद मास्टर निवासी कश्मीरी गेट, रामगढ़) हैं। 

लोडिंग टेंपो, बाइक सवारों को भी टक्कर

Truck kills 10 baratis in Firozabad
हादसे के ‌घायल

उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्यनगर निवासी श्रीकांत शर्मा के बेटे सोनू शर्मा विवाह समारोह बाइपास मार्ग स्थित श्याम जी गेस्ट हाउस में आयोजित था।

शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे बरात बंबा चौराहा से गेस्ट हाउस को चली। धर्मकांटे के पास सामने से आ रहा ट्रक अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया।

ट्रक पहले डिवाइडर से फिर बिजली के खंभे से टकरा कर लोडिंग आटो ओर बाइक सवारों को रौंदता बरात पर चढ़ गया। 

नौ घायलों में तीन की हालत ज्यादा गंभीर

Truck kills 10 baratis in Firozabad
प‌र‌िजन

नौ लोग कुचल गए तो कुछ इसके नीचे फंसकर धर्मकांटे की चहारदिवारी से टकरा कर ट्रक के रुकने तक घिसटते रहे।

चीख-पुकार मची आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। खंभे पर खिंचे हाइटेंशन लाइन का करंट बंद कराने के बाद ही बचाव काम शुरू हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में पुलिसकर्मी

Truck kills 10 baratis in Firozabad
पु‌लिस

इस दौरान सीओ सिटी राजेश चौधरी के साथ कई थानों की फोर्स आ गई। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा।

हादसे में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायलों के नाम मनोज निवासी गल्लामंडी, गोपी निवासी टूंडला, अन्नू निवासी सडाईगढ़ी एत्मादपुर आगरा, मुनीष निवासी गढ़ी जाहरी, शिवम निवासी गल्ला मंडी व श्रीधर निवासी रानीनगर बताए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed