चाय-कॉफी पीना हम सभी के दिनचर्या का हिस्सा है। दिन की शुरुआत से लेकर शाम तक अक्सर लोग कई कप चाय या कॉफी पी जाते हैं। अध्ययनों में अलर्ट किया जाता रहा है कि ज्यादा कैफीन वाली चीजें शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। इससे नींद, पाचन और कुछ स्थितियों में मूड से संबंधित समस्याओं का जोखिम हो सकता है। अक्सर लोगों के मन में बड़ा सवाल रहता है कि क्या चाय-कॉफी पीने से कैंसर का भी खतरा हो सकता है?
चेतावनी: चाय-कॉफी नहीं, बल्कि इसके पीने का तरीका बढ़ा सकती है कैंसर का खतरा, आप भी तो नहीं कर रहे ऐसी गलती?
बहुत गर्म चाय-कॉफी पीने की आदत को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ लंबे समय से सावधानी बरतने की सलाह देते रहे हैं। बेहद गर्म पेय से खाने की नली की अंदरूनी परत को नुकसान और जलन हो सकती है। लगातार गर्म पेय पीना एसोफैगल कैंसर के जोखिम को बढ़ाने वाला पाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादा गर्म चाय-कॉफी पीने से बचें
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लगातार अत्यधिक गर्म घूंट लेने से भोजन नली की नाजुक अंदरूनी परत जलती है, जिससे उसमें लंबे समय तक सूजन और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। लगातार होने वाले इस डैमेज के कारण कोशिकाएं आगे चलकर कैंसर का रूप ले लेती हैं। इससे साफ है कि समस्या पेय नहीं उसका तापमान है।
केवल तापमान ही नहीं, बल्कि आप दिन में कितनी बार ऐसा कर रहे हैं, यह भी बहुत मायने रखता है।
- रिसर्च में तापमान को ध्यान में रखने के बाद भी यह देखा गया कि जो लोग दिन में 6 या उससे अधिक बार बहुत गर्म पेय पीते हैं, उनमें इस कैंसर का खतरा 71% बढ़ जाता है।
- बार-बार गर्म चीज पीने का मतलब है कि आप अपनी भोजन नली की सुरक्षा परत को संभलने का मौका ही नहीं दे रहे हैं।
कोशिकाओं को होता है गंभीर नुकसान
दरअसल हमारी आहार नली की अंदरूनी त्वचा या परत बहुत ही नाजुक और संवेदनशील होती है। जब हम अत्यधिक गर्म चाय का घूंट लेते हैं, तो यह नली अंदर से जल जाती है। शरीर इसे ठीक करने की कोशिश करता है, लेकिन हम कुछ घंटों बाद फिर से गर्म चाय पी लेते हैं। जब यह सिलसिला सालों-साल रोज चलता है, तो वहां कोशिकाओं को लगातार नुकसान पहुंच रहा होता है।
तो खतरे से बचने के लिए क्या करें?
अब चाय पीने के लिए हमें किसी थर्मामीटर की जरूरत नहीं है। बस अपनी जीभ और होठों का इस्तेमाल करें।
- अगर पहली चुस्की लेते ही आपका मुंह जल रहा है तो तुरंत रुक जाएं।
- चाय या कॉफी कप में डालने के बाद कम से कम 4-5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- वैज्ञानिक तौर पर इतने समय में तापमान अपने आप 65 डिग्री से नीचे आ जाता है और कैंसर का खतरा लगभग खत्म हो जाता है।
--------------
स्रोत:
New UK study links hot drink consumption to one type of oesophageal cancer
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।