नियमित व्यायाम शरीर को फिट रखने के साथ कई तरह की गंभीर क्रॉनिक बीमारियों से बचाए रखने में भी मददगार माना जाता है। हालांकि अगर आप रोजाना जिम जाने और व्यायाम के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं तो रनिंग-वॉकिंग जैसे हल्के स्तर के अभ्यास भी मददगार हो सकते हैं।
Health Tips: क्या है फिट रहने का सबसे आसान फॉर्मूला? हर दिन कुछ मिनट की आदत बदल सकती है आपकी जिंदगी
खाली पेट दौड़ने से दिल की बीमारी होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है। जो लोग सुबह के समय दौड़ लगाते हैं, उन्हें सुकून भरी नींद आती है। खाली पेट दौड़ने से शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे शरीर के लिए रनिंग के फायदे
रनिंग एक एरोबिक या कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज है। इसमें शरीर की बड़ी मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और दिल तथा फेफड़ों को शरीर तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। नियमित एरोबिक गतिविधि से कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस में सुधार हो सकता है।
- अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार नियमित शारीरिक गतिविधि हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है और इससे हृदय रोग तथा स्ट्रोक जैसे जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है।
- शारीरिक गतिविधि ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और वजन को कंट्रोल रखने में भी मददगार मानी जाती है।
- रनिंग के दौरान शरीर काफी ऊर्जा बर्न करता है। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
रनिंग को लेकर सावधानी जरूरी
रनिंग सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन इसके लिए कुछ सावधानियां बरतनी भी जरूरी है।
सेहतमंद रहने के लिए कई लोग सुबह-शाम दौड़ना पसंद करते हैं। इससे वजन कम होने के साथ-साथ कई और भी फायदे होते हैं। अगर आप सुबह बिना कुछ खाए-पीए दौड़ते हैं, तो इससे अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। खाली पेट तेज दौड़ने से शरीर में जमा फैट तेजी से बर्न होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि दौड़ते समय शरीर को एनर्जी की आवश्यकता होती है और ऐसे में शरीर फैट का इस्तेमाल करता है। इससे वजन तेजी से कम होता है।
खाली पेट दौड़ने के फायदे
खाली पेट दौड़ने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इससे पाचन संबंधी समस्या जैसे- आंतों में ऐंठन, जी मिचलाना, उल्टी और दस्त की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
- इससे अपच और एसिडिटी की समस्या भी कम होती है।
- सुबह खाली पेट दौड़ने से दिल सही ढंग से पंप करता है और रक्त संचार भी बेहतर बनता है।
- खाली पेट दौड़ने से दिल की बीमारी होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
- जो लोग सुबह के समय दौड़ लगाते हैं, उन्हें सुकून भरी नींद आती है। खाली पेट दौड़ने से शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।