Maa Mahagauri Bhog Recipe:नवरात्रि का आठवां दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी को समर्पित होता है। इस दिन को महाअष्टमी या दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता महागौरी शांति, पवित्रता, सौभाग्य और सुख-समृद्धि की प्रतीक हैं। नवरात्रि के दौरान भक्त मां की पूजा-अर्चना करते हैं और श्रद्धापूर्वक भोग अर्पित करते हैं।
दुर्गा अष्टमी का भोग: माता महागौरी का प्रिय भोग, दुर्गा अष्टमी पर घर पर बनाएं आसान और स्वादिष्ट प्रसाद
Ashtami Bhog Recipe: दुर्गा अष्टमी पर माता महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन उन्हें सफेद रंग का भोग अर्पित करने की मान्यता है। नारियल सफेद रंग का होता है, जो माता को अति प्रिय है। खास बात ये है कि अष्टमी उपवास के दौरान नारियल से बना प्रसाद भी ग्रहण किया जा सकता है।
आठवां दिन, मां महागौरी- नारियल
मां महागौरी को पवित्रता, शांति और सौम्यता का प्रतीक माना जाता है। अष्टमी के दिन उन्हें नारियल अर्पित करने की परंपरा है। कई घरों में इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। भक्त मां से परिवार में सुख-शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं।
माता महागौरी के भोग के लिए सामग्री
नारियल की खीर बनाने का तरीका
सामग्री
-
1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
-
1 लीटर दूध
-
1/2 कप चीनी
-
4-5 इलायची
-
ड्राई फ्रूट्स
खीर बनाने की आसान विधि
स्टेप 1-दूध को उबालें और धीमी आंच पर पकाएं।
स्टेप 2- इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें।
स्टेप 3- 10-15 मिनट तक पकाएं।
स्टेप 4- चीनी और इलायची मिलाएं।
स्टेप 5- ड्राई फ्रूट्स डालकर गैस बंद करें।
खीर को ठंडा या गर्म, दोनों तरह से भोग लगा सकते हैं।
नारियल का लड्डू या बर्फी बनाने की विधि
आप चाहें तो नारियल के लड्डू या नारियल की बर्फी भी आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसके लिए 200 ग्राम नारियल के बुरादे में दो चम्मच घी, मिलाकर 3-4 मिनट तक भूल नें। फिर एक कप दूध, 150 ग्राम चीनी या कंडेंस्ड मिल्क डालकर धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं। इलायची पाउडर मिलाएं और गैस बंद कर दें। जब यह मिश्रण ठंडा होने लगे तो लड्डू का शेप देकर सूखे नारियल के बुरादे में लपेटें। इस मिश्रण को प्लेट पर फैलाकर बर्फी के शेप में भी काट सकते हैं। ठंडा होने पर खाएं।