International Men's Day 2026 Wishes in Hindi : "पुरुष होना सिर्फ मजबूत दिखना नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपने परिवार और अपनों की खुशियों के लिए समर्पित रहना है।"
पुरुष दिवस की शुभकामनाएं: पुरुषों के त्याग और संघर्ष को सलाम, अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश
happy men's day: पुरुष दिवस पर अपने जीवन के खास पुरुषों को खूबसूरत कविताओं, दिल छू लेने वाली शायरियों और प्यार भरे संदेशों के जरिए शुभकामनाएं दें और उन्हें एहसास कराएं कि उनका योगदान कितना अनमोल है।
----------------------------
न कभी अपने दर्द का हिसाब रखते हैं,
न अपनी ख्वाहिशों की किताब रखते हैं।
सबकी खुशियों के लिए जीते हैं जो,
वो पुरुष हैं, जो खुद से ज्यादा अपनों का ख्याल रखते हैं।
पुरुष दिवस की शुभकामनाएं
--------------------------
--------------------------
कभी पिता बनकर छांव देते हैं,
कभी भाई बनकर हौसला देते हैं।
कभी पति बनकर साथ निभाते हैं,
कभी दोस्त बनकर हर दर्द भुलाते हैं।
पुरुष दिवस की शुभकामनाएं
---------------------------------
------------------------------------
हंसते चेहरे के पीछे कई तूफान छिपाते हैं,
पुरुष अक्सर अपने आंसू खुद ही पी जाते हैं।
घर की खुशियों के लिए खुद को भुला देते हैं,
अपने हिस्से के सपने भी अपनों पर लुटा देते हैं।
पुरुष दिवस की शुभकामनाएं
-------------------------------
--------------------------------
जो अपने परिवार की खुशियों में खुश हो जाते हैं,
जो अपनों के लिए हर मुश्किल से लड़ जाते हैं।
ऐसे पुरुषों को दिल से सलाम है हमारा,
जो खुद टूटकर भी दूसरों को संभाल जानते हैं।
पुरुष दिवस की शुभकामनाएं
-----------------------------
