सब्सक्राइब करें

Gujarat Election Results: गुजरात की हार में भी केजरीवाल को मिली मुस्कुराने की वजह, जानिए तीन कारण

Ravindra Bhajni रवींद्र भजनी
Updated Thu, 08 Dec 2022 01:46 PM IST
सार

गुजरात के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को बहुत उम्मीदें थी। कम से उनके प्रचार अभियान से तो ऐसा ही लगा। प्रदर्शन उतना बेहतर न रहा हो, तब भी अरविंद केजरीवाल को मुस्कुराने की वजह तो मिल ही गई है।

विज्ञापन
Gujarat Election Results Gives AAP National Party Status, latest news updates
ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला

गुजरात विधानसभा चुनावों में तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा रिकॉर्ड बहुमत के साथ सरकार बना रही है। कांग्रेस पूरी तरह से कमजोर हो गई है। आम आदमी पार्टी ने पांच सीटों पर बढ़त बनाकर यह संकेत दे दिए हैं कि चुनाव परिणामों के साथ ही वह राष्ट्रीय पार्टी का तमगा भी हासिल कर लेगी। 



राजनीतिक पंडित भले ही अरविंद केजरीवाल के लिए इन नतीजों को निराशाजनक बता रहे हैं, लेकिन उनके लिए मुस्कुराने की कई सारी वजहें हैं। यहां पेश है ऐसे ही तीन बड़े कारण 

1. 2017 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी अपने आपको भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर पेश कर रही है। वह देशभर में कांग्रेस की जगह लेने की कोशिश कर रही है। 2017 में गुजरात में आम आदमी पार्टी ने पहली बार में 29 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सब पर जमानत गंवाई थी। कुल 29,509 वोट या 0.10 प्रतिशत हासिल किए थे। नोटा से भी कम। इस बार उसका प्रदर्शन कई मायनों में पिछले के मुकाबले बेहतर ही है। 

Trending Videos
Gujarat Election Results Gives AAP National Party Status, latest news updates
ऑटो चालक विक्रमभाई दंताणी के साथ भोजन करते केजरीवाल और अन्य आप नेता। - फोटो : Twitter@ArvindKejriwal
2. पांच सीटों पर जीत की ओर 
आम आदमी पार्टी भले ही कांग्रेस को धकेलकर दूसरे नंबर की पार्टी न बन पाई हो, उसने संकेत दे दिए हैं कि भविष्य में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पार्टी ने वोट प्रतिशत में 12% की उछाल हासिल की है। यह हर मायने में केजरीवाल को मुस्कुराने की वजह देती है। पार्टी 33 सीटों पर दूसरे स्थान पर और तकरीबन 70 सीटों पर तीसरे स्थान पर चल रही थी। यह उसे एक विकल्प के तौर पर पेश करता है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gujarat Election Results Gives AAP National Party Status, latest news updates
CM Arvind Kejriwal - फोटो : Agency (File Photo)
3. राष्ट्रीय पार्टी बन गई है आप
भाजपा का विकल्प बनने की आरजू लेकर आप ने गुजरात चुनाव लड़ा और सभी 182 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। दिल्ली और पंजाब में आप की सरकारें हैं। वहीं, गोवा में भी वह स्टेट पार्टी के तौर पर दर्ज है। गुजरात में उसे स्टेट पार्टी का तमगा हासिल करने के लिए छह प्रतिशत वोट और दो सीटों की आवश्यकता थी। उसने बड़ी आसानी से यह उपलब्धि हासिल कर ली है। चार राज्यों में स्टेट पार्टी को नेशनल पार्टी का स्टेटस मिल जाता है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने तो घोषणा ही कर दी कि ‘गुजरात की जनता के वोट से आम आदमी पार्टी आज राष्ट्रीय पार्टी बन रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य की राजनीति पहली बार राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बना रही है। इसके लिए पूरे देश को बधाई।’
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed