फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चटकी पटरियों से गुजर गईं शताब्दी सहित कई ट्रेनें, रेलवे सोता रहा

Sun, 29 Nov 2015 05:20 AM IST
Updated Sun, 29 Nov 2015 05:20 AM IST
विज्ञापन

चटकी पटरियों से गुजर गईं शताब्दी सहित कई ट्रेनें, रेलवे सोता रहा

broke down in railway track near kanpur

रेलवे ओवरब्रिज की डाउन लाइन पर चटकी पटरी से शनिवार को शताब्दी समेत कई ट्रेनें गुजर गईं और अधिकारी लापरवाह बने रहे। कानपुर पुल बायां किनारा गंगाघाट रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज की डाउन लाइन के पोल संख्या- 68/34 के समीप एक ज्वाइंट से लगी पटरी चटक गई है। इस पर शनिवार सुबह से शाम तक शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें गुजरती रहीं। रेल प्रशासन ने ओवरब्रिज पर अतिरिक्त गैंग मैन का स्टाफ इसलिए लगा रखा है कि वह पटरियों की खराबियों की जानकारी देने के साथ ही उन्हें दूर करे लेकिन शनिवार को पूरे दिन किसी भी गैंग मैन की निगाह इस ओर नहीं गई।


ब्यूरो/अमर उजाला, शुक्लागंज(उन्नाव)।

चटकी पटरियों से गुजर गईं शताब्दी सहित कई ट्रेनें, रेलवे सोता रहा

broke down in railway track near kanpur

इससे कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, फैजाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, लोक मान्य तिलक एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, लखनऊ की ओर जाने वाली सभी एलकेएम मेमू पैसेंजर, बालामऊ पैसेंजर, रायबरेली पैसेंजर समेत दो दर्जन से अधिक ट्रेनें और मालगाड़ियां इस चटके ट्रैक से गुजरीं। सूत्रों की मानें तो एक वेंडर ने इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक छोटे लाल को दी। फिर भी उसकी सूचना को गंभीरता से नहीं लिया गया।

चटकी पटरियों से गुजर गईं शताब्दी सहित कई ट्रेनें, रेलवे सोता रहा

broke down in railway track near kanpur

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यदि गैप बड़े हो जाते हैं तो ट्रेन पलटने का डर बना रहता है। साथ ही जिन जगह पर पटरियां का लोहा गल रहा है, उससे भी ट्रेन हादसे के खतरे बने रहते हैं। ऐसे में तत्काल इनकी मरम्मत बेहद जरूरी है। इस बारे में स्टेशन अधीक्षक छोटे लाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह की उन्हें कोई जानकारी किसी ने नहीं दी। एसके तिवारी, मुख्य रेल पथ निरीक्षक, उन्नाव ने बताया कि पटरी चटकने की जानकारी मुझे नहीं है, फिर भी गैंगमैन की टीम को भेजकर ट्रैक की मरम्मत कराई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed