फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक: बेटी के प्रेमी की हत्याकर, घर में उबाला उसका शव

Sun, 28 Feb 2016 01:56 AM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन

‌खौफनाक: बेटी के प्रेमी की हत्याकर, घर में उबाला उसका शव

father kills daughter's lover

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में प्रेम प्रसंग में बिलरियागंज क्षेत्र के नसीरपुर गांव के एक युवक की शुक्रवार की रात पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। शनिवार को शव को ठिकाने लगाने के लिए लाश के सिर को भगौने में डाल कर उबाल रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी होते ही वहां भारी भीड़ जमा हो गई थी। मृत युवक के पिता ने हत्यारोपी और उसकी पत्नी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो/अमर उजाला,गोरिया बाजार (आजमगढ़)।


‌खौफनाक: बेटी के प्रेमी की हत्याकर, घर में उबाला उसका शव

father kills daughter's lover

बिलरियागंज क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी मो. मुदस्सिर (18) पुत्र आजम खां चार भाइयों में तीसरे नंबर और चार बहनों में बड़ा था। वह बिलरियागंज कस्बे में स्थित जमियतुल फलाह में हाफिज की पढ़ाई कर रहा था। वहीं पास में जामिया नगर मुहल्ला निवासी मो. ईशा का सैलून है। मुदस्सिर अक्सर मो. ईशा के यहां आया करता था। पुलिस को मिली प्राथमिक जानकारी से पता चला कि युवक का ईशा की बड़ी बेटी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

‌खौफनाक: बेटी के प्रेमी की हत्याकर, घर में उबाला उसका शव

father kills daughter's lover

एसओ बिलरियागंज रूपेश सिंह के अनुसार शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मुदस्सिर के मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह किसी के यहां भोज में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला। उधर, जामिया नगर में ईशा ने उसे अपनी बेटी के साथ देख लिया। इसके बाद वह उसे अपने घर में ले गया, जहां उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए ईशा और उसकी पत्नी काफिया ने मिट्टी का तेल छिड़ककर लाश को जलाने का प्रयास किया। शव के न जल पाने पर शनिवार की सुबह ईशा किराए पर गैस सिलेंडर और बड़ा चूल्हा ले आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

‌खौफनाक: बेटी के प्रेमी की हत्याकर, घर में उबाला उसका शव

father kills daughter's lover

इसके बाद बड़े भगौने में मुदस्सिर की लाश को सिर के बल डालकर उबालने लगा। लाश के उबलने पर उठने वाली दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हो गए और बदबू की वजह खोजने लगे। इसी बीच मुदस्सिर के घर वालों ने बिलरियागंज पुलिस को बेटे के लापता होने और उसके साथ अनहोनी होने की आशंका जताई। पुलिस ने इनके साथ ईशा के घर पर छापा मार कर शव को बरामद कर ईशा को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसकी पत्नी छोटे बेटे और बेटी के साथ फरार हो गई थी। एसपी दयानंद मिश्र ने बताया कि मृत युवक के पिता की तहरीर पर मो. ईशा और उसकी पत्नी काफिया के विरुद्ध हत्या और सबूत नष्ट करने की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed