फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

43 वर्षों से लापता व्यक्ति के बारे में हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 07 Oct 2015 12:51 PM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन

43 वर्षों से लापता व्यक्ति के बारे में हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

high court seek information about a person who is missing from last 43 years

एक व्यक्ति 43 वर्षों से लापता है। पुलिस न तो उसकी तलाश कर पाई और न ही विवेचना को ही अंतिम रूप दे सकी है। हाईकोर्ट ने पुलिस से इस मामले की जानकारी तलब कर ली है। पूछा है कि 43 वर्षों से लंबित जांच अब तक पूरी क्यों नहीं हुई, लापता व्यक्ति का पता लगाने की दिशा में पुलिस ने क्या-क्या कदम उठाए हैं।

ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद।

43 वर्षों से लापता व्यक्ति के बारे में हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

high court seek information about a person who is missing from last 43 years

मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति वीके नारायण और न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी की खंडपीठ ने एसपी औरैया से 13 अक्तूबर तक जवाब दाखिल करने को कहा है। यदि जवाब नहीं आता है तो विवेचना अधिकारी और एसपी को तलब किया जाएगा।

43 वर्षों से लापता व्यक्ति के बारे में हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

high court seek information about a person who is missing from last 43 years
मामले के अनुसार 16 अक्तूबर 1972 को औरैया के अच्छंदा गांव से अश्विनी कुमार लापता हो गया। उस वक्त उसकी उम्र 16 वर्ष थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

43 वर्षों से लापता व्यक्ति के बारे में हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

high court seek information about a person who is missing from last 43 years

उसके भाई ने अपनी याचिका में कहा कि आखिरी बार उसे एक पुलिस सब इंस्पेक्टर के साथ देखा गया था। अच्छंदा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज है। इसकी जांच अभी भी चल रही है। इस दौरान पूर्व भाजपा सांसद स्वामी सुरेशानंद ने एसडीएम के समक्ष अर्जी देकर स्वयं अश्विनी कुमार होने का दावा किया। याची ने इस पर आपत्ति की है। कहा गया कि पूर्व सांसद की जन्म तिथि 1952 है जबकि उसके लापता भाई की जन्म तिथि 1956 थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed