{"_id":"c722cdc08022a69a0d674890d6134cb3","slug":"mulayam-singh-yadav-in-allahabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धक्कामुक्की में दबा मुलायम का पैर, नेताओं पर भड़के","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
धक्कामुक्की में दबा मुलायम का पैर, नेताओं पर भड़के
Sun, 14 Feb 2016 09:05 AM IST
Updated Sun, 14 Feb 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
धक्कामुक्की में दबा मुलायम का पैर, नेताओं पर भड़के
1 of 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने मुखिया से मिलने के उत्साह में किस हद तक जा सकते हैं, शनिवार को पुलिस लाइंस में यह एक बार फिर सामने आया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को अपना चेहरा दिखाने के लिए कार्यकर्ता हेलीपैड पर ही धक्कामुक्की करने लगे। हेलीकॉप्टर से उतरकर कार में बैठने तक में मुलायम सिंह को कार्यकर्ताओं ने इस कदर घेर लिया कि धक्कामुक्की में उनका पैर दब गया। इससे उनका पारा चढ़ गया। कार्यकर्ताओं के इस रवैये पर नाराज वह बिना किसी से मिले ही रवाना हो गए। ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद।
धक्कामुक्की में दबा मुलायम का पैर, नेताओं पर भड़के
2 of 3
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की पत्नी के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए मुलायम सिंह यादव दिन में 11.55 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइंस में उतरने। इस बीच दौड़़ते-भागते और पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की करते कार्यकर्ता मुलायम सिंह की कार तक पहुंच गए। यह देख वहां मौजूद कमिश्नर, डीएम, एसएसपी समेत अन्य अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस अफसरों ने किसी तरह उन्हें कार में बैठाया। नाराज मुलामय बिना किसी से बात किए वहां से चले गए। राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद करीब साढ़े 12 बजे वह वापस पुलिस लाइंस पहुंचे। इसके पहले मुलायम की नाराजगी को भांपते हुए पुलिस अफसरों ने काफी कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइंस से बाहर निकाल दिया।
धक्कामुक्की में दबा मुलायम का पैर, नेताओं पर भड़के
3 of 3
वापसी में हेलीकॉप्टर पर बैठने के पहले मुलायम ने वहां कतार में खड़े विधायक अंसार अहमद, विजमा यादव, डॉ.अजय भारतीया, सत्यवीर मुन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, राम मिलन यादव, अरविंद यादव समेत अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस बीच उन्होंने जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं से कहा कि कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने का तरीका सिखाएं। विधानसभा चुनाव नजदीक है, सो कार्यकर्ता अपनी आदत सुधार कर अभी से तैयारी में जुट जाएं। इस दौरान रेखा उपाध्याय, सुधा सिंह, वासुदेव, यादव, केके श्रीवास्तव, अब्दुल सलमान, हेमंत टुन्नू, संदीप यादव आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।