{"_id":"3d8358e3dacf6df8fc0c91d0f1796139","slug":"open-firing-between-two-group-four-people-killed-in-etawah-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: इटावा में चुनाव रंजिश में जमकर फायरिंग, चार की हत्या","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपी: इटावा में चुनाव रंजिश में जमकर फायरिंग, चार की हत्या
Sun, 20 Dec 2015 10:08 AM IST
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:08 AM IST
यूपी: इटावा में चुनाव रंजिश में जमकर फायरिंग, चार की हत्या
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनकटी बुजुर्ग के मजरा संतनगर में शनिवार दोपहर प्रधानी चुनाव की रंजिश में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दिनदहाड़े गांव की सड़क पर हुए इस खूनी संघर्ष में मारे गए लोगों में जीते पक्ष के तीन और हारे पक्ष का एक व्यक्ति शामिल है। लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव के निर्वाचन क्षेत्र का मामला होने की वजह से सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया। डीएम मयफोर्स मौके पर पहुंचे। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स के साथ ही पीएसी तैनात कर दी गई है।
ब्यूरो/अमर उजाला, जसवंतनगर(इटावा)
यूपी: इटावा में चुनाव रंजिश में जमकर फायरिंग, चार की हत्या
2 of 4
बनकटी ग्राम पंचायत से संतनगर के भूपेंद्र सिंह यादव उर्फ भूरे की पत्नी श्वेता यादव एवं रघुराई की पत्नी केशन देवी ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था। श्वेता यादव चुनाव जीत गई्ं। इसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश बढ़ गई। दोनों पक्षों के बीच गांव में ही एक प्लाट को लेकर भी विवाद चला रहा है। शनिवार सुबह इस प्लाट को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। तहसीलदार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद काम बंद करा दिया। दूसरे पक्ष ने दोबारा काम शुरू करा दिया।
यूपी: इटावा में चुनाव रंजिश में जमकर फायरिंग, चार की हत्या
3 of 4
इस पर दोपहर लगभग दो बजे के करीब प्रधान श्वेता यादव के पति भूपेंद्र सिंह यादव एवं इनके पिता रामशंकर, भाई देवेंद्र सिंह, चाचा आसाराम के साथ पुलिस से शिकायत करने निकले। वे गांव से बाहर निकले थे कि दूसरे पक्ष के लोगों से मारपीट और फायरिंग हो गई। इस दौरान प्रधान पक्ष के आसाराम (55) देवेंद्र यादव (30) के अलावा वहां मौजूद नगला हरे रायनगर बैदुपरा निवासी नलकूप मिस्त्री धनीराम राजपूत (52) की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रधान पति भूपेंद्र उर्फ भूरे एवं उसके पिता रामशंकर यादव घायल हो गए। दोनों घायलों को सैफई अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
यूपी: इटावा में चुनाव रंजिश में जमकर फायरिंग, चार की हत्या
4 of 4
दूसरे पक्ष से मुकेश उर्फ गुड्डू यादव (45) की भी गोली लगने से मौत हो गई। चार लोगों की मौत की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। काफी देर तक शव सड़क किनारे पड़े रहे। डीएम नितिन बंसल, एएसपी महात्मा प्रसाद, सीओ विनय चौहान सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंची। इसके बाद शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तनाव को देखते हुए गांव में स्थानीय पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात कर दी गई है। एएसपी ने बताया कि मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर पुलिस के पास नहीं पहुंची है। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।