सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: दो साल से एक कमरे में बंद ज्ञानवती की कहानी

Updated Mon, 06 Jul 2015 03:34 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: दो साल से एक कमरे में बंद ज्ञानवती की कहानी

story of gyanwati who closed in a room from last two years

थाना क्षेत्र के ग्राम खेरिया में पिछले दो वर्षों से एक कमरे में बंद विक्षिप्त महिला को पुलिस ने मुक्त कराया है। ससुरालीजनों के घर से निकाले जाने के बाद मायके में उसके भाई ने कहीं चली न जाए, इस कारण कमरे में बंद कर रखा था। कमरे में ही उसे जंगले से खाना पीना दिया जा रहा था। महिला उसी कमरे में शौच आदि करती रही। दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर महिला को मुक्त कराया।


सभी फोटो-ब्यूरो, अमर उजाला/खंदौली

Trending Videos

तस्वीरें: दो साल से एक कमरे में बंद ज्ञानवती की कहानी

story of gyanwati who closed in a room from last two years

गांव खेरिया निवासी भूप सिंह पुत्र देवीलाल की बहन ज्ञानवती (35) की शादी मई पूना जिला हाथरस में हुई थी। उसका 17 वर्ष का एक लड़का भी है। ससुरालीजनों ने ज्ञानवती को विक्षिप्त होने पर घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह मायके आ गई। गांव में ईट पत्थर फेंकने पर उसके भाई भूप सिंह ने एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद खुद कस्बा खंदौली में मकान बनवाकर परिवार सहित रहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: दो साल से एक कमरे में बंद ज्ञानवती की कहानी

story of gyanwati who closed in a room from last two years

ग्रामीणों ने बताया कि इन दो वर्षों में भाई उसे जंगले से ही भोजन पानी दिया करता था। कमरे में ही शौच आदि करने से दुर्गंध उठने लगी। इसे लेकर भूप सिंह से कई बार नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने एक बार उसे कमरे से निकाल भी दिया था लेकिन बाद में उसे फिर से बंद कर दिया गया। रविवार को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ कर महिला को मुक्त कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed