सब्सक्राइब करें

स्टेशन पर एक करोड़ का सामान छोड़कर भागीं 3 महिलाएं

Updated Thu, 11 Jun 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन

स्टेशन पर एक करोड़ का सामान छोड़कर भागीं 3 महिलाएं

three women left 80 kg hashish at railway station

आगरा कैंट स्टेशन पर बुधवार को पांच बैग में तस्करी कर लाया गया 80 किलो गांजा जीआरपी ने बरामद किया। इसे तीन युवतियां छोड़कर भाग गईं थीं। उनके साथ दो युवक भी आए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का कहना है कि पांचों लोग तस्कर हैं। गांजे की कीमत लगभग एक करोड़ होने का दावा किया गया है। (रिपोर्ट और सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो, आगरा)

स्टेशन पर एक करोड़ का सामान छोड़कर भागीं 3 महिलाएं

three women left 80 kg hashish at railway station

जीआरपी के मुताबिक, विशाखापट्टनम से नई दिल्ली के लिए पांच युवक-युवतियों ने स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के कोच एसी-2 में रविवार को रिजर्वेशन कराया लेकिन वे आगरा कैंट स्टेशन पर उतर गए। प्लेटफार्म नंबर दो पर तीनों युवतियों ने कुली कमरुद्दीन से सामान प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचवाया। तीनों युवतियों को लगेज के पास छोड़ दोनों युवक टैक्सी लेने स्टेशन से बाहर चले आए।

स्टेशन पर एक करोड़ का सामान छोड़कर भागीं 3 महिलाएं

three women left 80 kg hashish at railway station

इसी बीच चेकिंग कर रहे जीआरपी सिपाहियों को उन पर शक हुआ। थोड़ी देर बाद सिपाही लौटे तो युवतियां बैग छोड़कर जा चुकी थीं। जीआरपी को सीसीटीवी फुटेज में उनके साथ दो युवक भी नजर आए लेकिन तलाश में कोई नहीं मिला। इंस्पेक्टर देवेंद्र मिश्रा ने सामान के बारे में पूछताछ की। लोगों ने बताया कि तीन युवतियां खड़ी थी, लेकिन वे सामान छोड़कर चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर एक करोड़ का सामान छोड़कर भागीं 3 महिलाएं

three women left 80 kg hashish at railway station

जांच में पता चला कि सात जून की सुबह दस बजे विशाखापट्टनम के किसी एजेंट ने टिकट कराया। यह टिकट तत्काल में बना है। इसका फार्म नंबर सात है। जीआरपी ने इसका पीएनआर नंबर 6742208955 बताया है। इस टिकट पर तीन यात्रियों ने सीट नंबर 19, 20 और 21 पर यात्रा की। इनमें सुल्तान 16 वर्ष, गुड़िया 18 वर्ष और डस्टिव 23 साल है। यह गाड़ी विशाखापट्टनम से नई दिल्ली के लिए आठ जून की सुबह साढ़े आठ बजे चली, जिसे नौ जून को शाम 7.10 बजे दिल्ली पहुंचना था। मगर, 2.45 बजे सभी तस्कर आगरा में उतर गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed