{"_id":"fbd4ef5ee54c88d3ab2bcea3538184e2","slug":"young-couple-commits-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक-दूजे का हाथ थामकर फांसी पर झूले प्रेमी युगल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एक-दूजे का हाथ थामकर फांसी पर झूले प्रेमी युगल
Sun, 21 Feb 2016 02:50 AM IST
Updated Sun, 21 Feb 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
एक-दूजे का हाथ थामकर फांसी पर झूले प्रेमी युगल
1 of 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी के बंधन में न बंध पाने पर प्रेमी युगल एक-दूसरे का हाथ थाम फांसी के फंदे पर झूल गए। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे। इसी से इनके घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे। 15 फरवरी को दोनों घर से भाग निकले। शनिवार को एक बाग में इनके शव लटकते मिले। लड़की के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें दोनों के आत्महत्या की बात लिखी है। पुलिस के मुताबिक हैंड राइटिंग लड़की की ही है। ब्यूरो/अमर उजाला, बीघापुर(उन्नाव)
एक-दूजे का हाथ थामकर फांसी पर झूले प्रेमी युगल
2 of 3
बीघापुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की 19 साल की लड़की और 21 साल के लड़के के बीच करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों कई बार घर से भाग भी चुके थे। इनके परिजन खून के रिश्ते की दुहाई देकर दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे। 15 फरवरी को लड़की परीक्षा देने गई, फिर लौटी नहीं। आकाश भी घर से लापता हो गया। उसे शुक्रवार शाम कस्बे में देखा गया लेकिन लड़की का कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर बाग के एक पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले। दोनों ने एक ही रस्सी से फांसी लगाई थी। अपने बाएं हाथ भी एक कपड़े से बांधे थे।
एक-दूजे का हाथ थामकर फांसी पर झूले प्रेमी युगल
3 of 3
घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों लोगों का मजमा लग गया। बीघापुर थानाध्यक्ष आमोद रंजन चौधरी भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शुरुआती तफ्तीश के बाद शव नीचे उतरवाए। युवती की जैकेट की जेब से डायरी मिली। इसमें लिखा है- ‘हम दोनों ने अपनी मर्जी से खुदकुशी की है, किसी का कोई लेना-देना नहीं है, हमारे घर पर किसी को परेशान न किया जाए। किसी तरह की कार्रवाई और पूछताछ न की जाए। बस हम दोनों जीना नहीं चाहते’। थानाध्यक्ष के मुताबिक हैंड राइटिंग लड़की की ही है। पुलिस ने दोनों के परिजनों से लिखित सूचना लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में अभी तक आत्महत्या की ही बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति और साफ हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।