सब्सक्राइब करें

Bikaner: छेड़छाड़ के विवाद ने लिया उग्र रूप, दो समुदायों में पत्थरबाजी से फैला तनाव; रातभर तैनात रही पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 07:35 PM IST
सार

Bikaner News: बीकानेर के चौखूंटी इलाके में मामूली विवाद के बाद पत्थरबाजी से तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और रातभर तैनात रही। उपद्रवियों की पहचान जारी है, जबकि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Dispute over Harassment Escalates into Violence; Tension Spreads as 2 Communities Engage in Stone-Pelting
छेड़छाड़ के आरोप का विरोध करने से दोनों पक्षों में बढ़ा तनाव - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के बीकानेर शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र स्थित चौखूंटी इलाके में सोमवार देर रात मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद भड़क गया। शुरुआत में हुई कहासुनी देखते ही देखते उग्र हो गई और दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे इलाके में अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया।


 

Trending Videos
Dispute over Harassment Escalates into Violence; Tension Spreads as 2 Communities Engage in Stone-Pelting
इलाके में रातभर तैनात रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने संभाली स्थिति, रातभर तैनाती
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के कई दल मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया। हालात को देखते हुए रातभर पुलिस बल तैनात रखा गया, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आई। पुलिस की सतर्कता के चलते बड़े स्तर पर स्थिति बिगड़ने से रोका जा सका।
 
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी और बहस
घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और भाजपा नेता वेद व्यास मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस भी हुई। वहीं भाजपा नेता विजय उपाध्याय भी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे और हालात पर नजर बनाए रखी।

पढ़ें- Ajmer News: अति सुरक्षित जेल में कैदी ने काटा बवाल, सिर पटककर खुद को किया लहूलुहान; क्या हुआ था?
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dispute over Harassment Escalates into Violence; Tension Spreads as 2 Communities Engage in Stone-Pelting
तनावपूर्ण माहौल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

छेड़छाड़ के आरोप से बढ़ा तनाव
बताया जा रहा है कि कुछ युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इस बात का विरोध होने पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।
 

Dispute over Harassment Escalates into Violence; Tension Spreads as 2 Communities Engage in Stone-Pelting
दो समुदायों में तनाव के बाद तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया
मौके पर पहुंचे नयाशहर थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में शांति है। उपद्रव में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश जारी है। इस संबंध में देर रात तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था और अभी तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed