फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दशहरा 2026: किस समय करें शस्त्र पूजा और कब होगा रावण दहन? यहां जानें शुभ मुहूर्त

Mon, 19 Oct 2026 05:46 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 19 Oct 2026 05:46 PM IST
सार

Dussehra 2026: इस साल 20 अक्तूबर को दशहरा मनाया जा रहा है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन शस्त्र पूजा, दान-पुण्य और रावण दहन का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त।
 

विज्ञापन
dussehra 2026 shubh muhurat for shastra puja know ravana dahan muhurat in hindi
दशहरा 2026 : रावण दहन मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

Dussehra 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है, जिसे दशहरा भी कहा जाता है। इस साल 20 अक्तूबर 2026 को दशहरा मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा करने के साथ शस्त्र पूजन और दान-पुण्य करना भी शुभ माना जाता है। वहीं, दशहरे पर रावण दहन की परंपरा भी निभाई जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं दशहरा की सही तिथि, शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त और रावण दहन का समय।


दशहरा 2026: विजयादशमी पर शस्त्र पूजा और शमी के पेड़ की पूजा क्यों होती है ? जानिए धार्मिक महत्व
दशहरा 2026: जानें विजयादशमी का शुभ मुहूर्त, पान खाने और नीलकंठ दर्शन का महत्व

Trending Videos
dussehra 2026 shubh muhurat for shastra puja know ravana dahan muhurat in hindi
Dussehra 2026 - फोटो : Adobe Stock

दशहरा तिथि 2026
पंचांग गणना के अनुसार, दशमी तिथि 20 अक्तूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी और 21 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर दशहरा 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुबह महानवमी तिथि भी रहेगी, जिसके चलते कई स्थानों पर कन्या पूजन किया जाएगा।
विजयादशमी 2026: दशहरे पर क्यों होती है शस्त्र पूजा? जानें कब है पूजा का मुहूर्त, विधि और धार्मिक महत्व
दशहरा 2026: विजयादशमी पर क्या खरीदें और क्या करने से बचें, जानिए किन चीजों की खरीदारी शुभ

dussehra 2026 shubh muhurat for shastra puja know ravana dahan muhurat in hindi
Dussehra 2026 - फोटो : Adobe Stock

विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त
विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन शस्त्रों की पूजा करने से साहस, शक्ति और विजय का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पंचांग के अनुसार, 20 अक्तूबर को शस्त्र पूजा के लिए विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dussehra 2026 shubh muhurat for shastra puja know ravana dahan muhurat in hindi
Dussehra 2026 - फोटो : Adobe Stock
  • विजय मुहूर्त-दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक।
  • अपराह्न पूजा मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 14 मिनट से शाम 3 बजकर 30 मिनट तक।


रावण दहन का शुभ मुहूर्त
दशहरे पर रावण दहन की परंपरा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रावण दहन प्रदोष काल में करना शुभ माना जाता है। पंचांग गणना के अनुसार, 20 अक्तूबर को प्रदोष काल शाम 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा। इसके बाद स्थानीय परंपरा और आयोजन के अनुसार रावण दहन किया जा सकता है। वहीं, निशिता मुहूर्त 20 अक्तूबर की रात 11 बजकर 41 मिनट से 21 अक्तूबर की रात 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

दिन का चौघड़िया
अमृत-सुबह 6:24 से 7:49 बजे तक
काल-सुबह 7:49 से 9:15 बजे तक
शुभ-सुबह 9:15 से 10:40 बजे तक
रोग-सुबह 10:40 से दोपहर 12:05 बजे तक
उद्वेग-दोपहर 12:05 से 1:31 बजे तक
चर-दोपहर 1:31 से 2:56 बजे तक
लाभ-दोपहर 2:56 से शाम 4:22 बजे तक
अमृत-शाम 4:22 से 5:47 बजे तक
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed