फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2026 Wishes: हरियाली तीज पर अपनों को भेजें प्यार भरे संदेश और रिश्तों में घोलें अपनापन

Sat, 15 Aug 2026 05:30 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 15 Aug 2026 05:30 AM IST
सार

Hariyali Teej 2026 Wishes: हरियाली तीज के खास मौके पर आप अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को खूबसूरत संदेशों और शुभकामनाओं के जरिए त्योहार की बधाई दे सकते हैं।

विज्ञापन
Hariyali Teej 2026 Wishes messages shayari greetings in hindi
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं! - फोटो : AI
Hariyali Teej 2026 Wishes In Hindi: हरियाली तीज का पर्व प्रेम, सौभाग्य और खुशियों का संदेश लेकर आता है। सावन के महीने में मनाया जाने वाला यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन, पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी युवतियां भी मनचाहे जीवनसाथी की कामना से हरियाली तीज का व्रत और पूजन करती हैं। चारों ओर हरियाली, झूले, मेहंदी और लोकगीत इस पर्व की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।


हरियाली तीज सिर्फ पूजा-पाठ का पर्व नहीं, बल्कि रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ाने का भी अवसर है। इस खास मौके पर आप अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को खूबसूरत संदेशों और शुभकामनाओं के जरिए त्योहार की बधाई दे सकते हैं। अगर आप भी अपनों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं, तो यहां दिए गए प्यार और खुशियों से भरे हरियाली तीज के संदेश उन्हें जरूर भेजें और इस पावन पर्व की खुशियां साझा करें।
Hariyali Teej 2026 Wishes messages shayari greetings in hindi
हरियाली तीज की शुभकामनाएं! - फोटो : AI

मेहंदी की खुशबू, चूड़ियों की खनक,
सज जाए हर आंगन, महके हर पल।
सावन की फुहारें खुशियां बरसाएं,
हरियाली तीज आपके जीवन में प्रेम और उमंग लाए।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
 

Hariyali Teej 2026 Wishes messages shayari greetings in hindi
हरियाली तीज की शुभकामनाएं! - फोटो : AI

भगवान शिव की कृपा होगी
मिलता रहेगा मां पार्वती का आशीर्वाद
जब हम सब मिलकर मनाएंगे हरियाली तीज का त्योहार।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej 2026 Wishes messages shayari greetings in hindi
हरियाली तीज की शुभकामनाएं! - फोटो : AI

सावन की रिमझिम फुहार हो,
मेहंदी में सजा प्यार हो,
हर दिन खुशियों से भरा रहे,
हरियाली तीज का त्योहार आपके लिए खास रहे।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
 

विज्ञापन
Hariyali Teej 2026 Wishes messages shayari greetings in hindi
हरियाली तीज की शुभकामनाएं! - फोटो : AI

चूड़ियों की खनक, मेहंदी का रंग,
सावन लाए खुशियों के संग।
हर मन में प्रेम और उल्लास हो,
हरियाली तीज पर खुशियों की बरसात हो।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed