फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहला श्राद्ध 2026: 26 या 27 सितंबर कब है पहला श्राद्ध? जानें सही डेट और पितृपक्ष का पूरा कैलेंडर

Mon, 21 Sep 2026 04:10 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 21 Sep 2026 04:10 PM IST
सार

Pitru Paksha 2026: हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है। परंतु इस बार पितृ पक्ष कब से शुरू हो रहा है और पहला श्राद्ध किस दिन किया जाएगा ? यह सवाल मन में बना हुआ है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
 

विज्ञापन
kab hai pehla shradh 2026 Pitru Paksha date and tithi for shradh
Pitru Paksha 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Pitru Paksha 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है। हिंदू धर्म में इस समय को बेहद खास माना जाता है, क्योंकि यह पूरी तरह से पितरों को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान किए गए दान, तर्पण, पिंडदान और पुण्य कार्यों से पितरों को शांति मिलती हैं। यही वजह है कि, पितृ पक्ष में लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद के लिए विधि-विधान से श्राद्ध कर्म करते हैं। इस दौरान श्राद्धकर्म में लोग ब्राह्मणों को भोजन, दान-पुण्य और पितरों के तर्पण करते हैं। परंतु सवाल यह है कि, इस बार पितृ पक्ष कब से शुरू हो रहा है और पहला श्राद्ध किस दिन किया जाएगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।


पंचक 2026: 23 या 24 सितंबर कब लगेंगे पंचक? जानें डेट और किन खास बातों का रखें ध्यान

kab hai pehla shradh 2026 Pitru Paksha date and tithi for shradh
Pitru Paksha 2026 - फोटो : AI

कब है पहला श्राद्ध?
इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर 2026, शनिवार से हो रही है। इसी दिन प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। इस दिन लोग अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म कर सकते हैं। वहीं, पितृ पक्ष का समापन 10 अक्तूबर 2026, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के दिन होगा।
जितिया व्रत 2026: 3 या 4 अक्तूबर कब रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत? जानें पूजा मुहूर्त और पारण का समय

kab hai pehla shradh 2026 Pitru Paksha date and tithi for shradh
Pitru Paksha 2026 - फोटो : adobe stock
स्नान-दान मुहूर्त
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:36 बजे से 5:24 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन
kab hai pehla shradh 2026 Pitru Paksha date and tithi for shradh
Pitru Paksha 2026 - फोटो : adobe stock

पितृपक्ष 2026 कैलेंडर

दिनांक

वार

तिथि

श्राद्ध

26 सितंबर

शनिवार

भाद्रपद पूर्णिमा

पूर्णिमा श्राद्ध

27 सितंबर

रविवार

प्रतिपदा

प्रतिपदा श्राद्ध

28 सितंबर

सोमवार

द्वितीया

द्वितीया श्राद्ध

29 सितंबर

मंगलवार

तृतीया

तृतीया श्राद्ध

30 सितंबर

बुधवार

चतुर्थी

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध

1 अक्तूबर 

गुरुवार

षष्ठी

षष्ठी श्राद्ध

2 अक्तूबर

शुक्रवार

सप्तमी

सप्तमी श्राद्ध

3 अक्तूबर

शनिवार

अष्टमी

अष्टमी श्राद्ध

4 अक्तूबर

रविवार

नवमी

नवमी श्राद्ध

5 अक्तूबर

सोमवार

दशमी

दशमी श्राद्ध

6 अक्तूबर

मंगलवार

एकादशी

एकादशी श्राद्ध

7 अक्तूबर

बुधवार

द्वादशी

द्वादशी श्राद्ध

8 अक्तूबर

गुरुवार

त्रयोदशी

त्रयोदशी श्राद्ध

9 अक्तूबर

शुक्रवार

चतुर्दशी

चतुर्दशी श्राद्ध

10 अक्तूबर

शनिवार

अमावस्या

सर्वपितृ श्राद्ध

विज्ञापन
kab hai pehla shradh 2026 Pitru Paksha date and tithi for shradh
Pitru Paksha 2026 - फोटो : adobe stock
सर्व पितृ अमावस्या 2026
  • अमावस्या तिथि 9 अक्तूबर 2026 को रात 09:35 बजे शुरू होगी।
  • इसका समापन अगले दिन 10 अक्तूबर 2026 को रात 09:20 बजे होगा।
  • 2026 में सर्व पितृ अमावस्या 10 अक्तूबर, शनिवार को मान्य होगी।
 

इस दिन करवट बदलेंगे नारायण, जानें परिवर्तिनी एकादशी की तिथि और पूजा समय

पितृ स्तोत्रं पाठ 

अर्चितानाममूर्तानां पितृणां दीप्ततेजसाम् ।
नमस्यामि सदा तेषां ध्यानिनां दिव्यचक्षुषाम् ॥
इन्द्रादीनां च नेतारो दक्षमारीचयोस्तथा ।
सप्तर्षीणां तथान्येषां तान् नमस्यामि कामदान् ॥

मन्वादीनां मुनीन्द्राणां सूर्याचन्द्रमसोस्तथा ।
तान् नमस्याम्यहं सर्वान् पितृनप्सूदधावपि ॥

नक्षत्राणां ग्रहाणां च वाय्वग्न्योर्नभसस्तथा।
द्यावापृथिवोव्योश्च तथा नमस्यामि कृताञ्जलि: ॥

देवर्षीणां जनितृंश्च सर्वलोकनमस्कृतान् ।
अक्षय्यस्य सदा दातृन् नमस्येsहं कृताञ्जलि: ॥

प्रजापते: कश्यपाय सोमाय वरुणाय च ।
योगेश्वरेभ्यश्च सदा नमस्यामि कृताञ्जलि: ॥

नमो गणेभ्य: सप्तभ्यस्तथा लोकेषु सप्तसु ।
स्वयम्भुवे नमस्यामि ब्रह्मणे योगचक्षुषे ॥

सोमाधारान् पितृगणान् योगमूर्तिधरांस्तथा ।
नमस्यामि तथा सोमं पितरं जगतामहम् ॥

अग्रिरूपांस्तथैवान्यान् नमस्यामि पितृनहम् ।
अग्नीषोममयं विश्वं यत एतदशेषत: ॥

ये तु तेजसि ये चैते सोमसूर्याग्निमूर्तय:।
जगत्स्वरूपिणश्चैव तथा ब्रह्मस्वरूपिण: ॥

तेभ्योsखिलेभ्यो योगिभ्य: पितृभ्यो यतमानस:।
नमो नमो नमस्ते मे प्रसीदन्तु स्वधाभुज: ॥

 

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed