Sakat Chauth 2026 Puja Samagri List: इस साल 6 जनवरी 2026 को सकट चौथ का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह व्रत हिंदू पंचांग की माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, यह दिन सकट माता और भगवान गणेश की उपासना को समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से महिलाएं अपनी संतान के सुख, उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए उपवास रखती हैं। वहीं इस दिन की पूजा में तिल का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि, सकट चौथ पर तिल का पहाड़ बनाकर उसे सिक्के की सहायता से बीच से काटना अत्यंत शुभ होता है। यह क्रिया जीवन के दुखों, बाधाओं और नकारात्मकता के अंत का प्रतीक मानी गई है। इसके अलावा सकट चौथ की पूजा जीवन में कई तरह के बदलाव लेकर आती हैं। इसलिए गणेश पूजन हमेशा संपूर्ण सामग्रियों के साथ करनी चाहिए। यह शुभ होता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
{"_id":"695b7141abab7463440fee33","slug":"sakat-chauth-2026-puja-samagri-list-and-puja-ka-shubh-muhurat-in-hindi-2026-01-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sakat Chauth 2026: सकट चौथ पूजा में शामिल करें ये खास चीजें, संतान की लंबी उम्र का मिलेगा आशीर्वाद","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Sakat Chauth 2026: सकट चौथ पूजा में शामिल करें ये खास चीजें, संतान की लंबी उम्र का मिलेगा आशीर्वाद
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 06 Jan 2026 07:32 AM IST
सार
Sakat Chauth 2026 Puja Samagri List: सकट चौथ की पूजा में कुछ खास चीजों को शामिल करने से सुख-समृद्धि, तरक्की और संतान सुख की प्राप्ति होती हैं। इसके साथ ही गणेश जी भी प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
Sakat Chauth 2026 Puja Samagri List
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
Sakat Chauth 2026 Puja Samagri List
- फोटो : freepik
पूजन सामग्री
- चीनी और अक्षत गुलाल, जनेऊ, सुपारी
- पान का पत्ता, हल्दी के साथ आप, मौली, तिल और फूल मालाएं शामिल कर लें
- लौंग, गणपति की मूर्ति, लाल फूल
- 21 गांठ दूर्वा, सिंदूर
- इत्र, अबीर, इलायची,
- मेहंदी, दीप, धूप
- तिल के लड्डू, गंगाजल
- दूध, गाय का घी
- लकड़ी की चौकी, मोदक
- मौसमी फल, व्रत कथा की पुस्तक
- पीला कपड़ा, कलश, रोली
- गाय का घी, तिल से बना भोग
- दान सामग्री, कुछ हरी चीजें दान के लिए, सकट माता की तस्वीर
Magh Mela 2026: माघ मेला प्रारंभ, जानें कल्पवास के महत्व से लेकर स्नान की प्रमुख तिथियां
विज्ञापन
विज्ञापन
Sakat Chauth 2026 Puja Samagri List
- फोटो : freepik
शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय
- चांद निकलने का समय- रात 8 बजकर 54 मिनट
- लाभ - उन्नति - सुबह 11:09 से 12:27
- अमृत - सर्वोत्तम - दोपहर 12:27 से 01:45
- शुभ - उत्तम - दोपहर 03:03 से 04:21
- लाभ - उन्नति -शाम 07:21 से 09:03
Sakat Chauth 2026: सकट चौथ व्रत में करें इस कथा का पाठ, संतान के सभी विघ्न होंगे दूर
Sakat Chauth 2026 Puja Samagri List
- फोटो : freepik
1.वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
2.गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
2.गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।
Sakat Chauth 2026: शुभ योग में सकट चौथ कल, जानें पूजा मुहूर्त और व्रत कथा
Sakat Chauth 2026: शुभ संयोग में सकट चौथ व्रत, जानें उपाय और चंद्रोदय का समय