सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shani-Mangal Yuti: शनि और मंगल की युति से तीन राशियों को होगा लाभ, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Wed, 25 Mar 2026 03:47 PM IST
सार

Shani Mangal Yuti: शनि और मंगल ग्रहों का एक साथ आना कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। खासकर करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को इस युति से लाभ मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Shani Mangal Yuti saturn mars conjunction 2 april 2026 lucky zodiac signs prediction
शनि-मंगल की युति - फोटो : Amar Ujala

Shani Mangal Yuti Effects: शनि ग्रह कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माने जाते हैं। वहीं मंगल ग्रह ऊर्जा, साहस और शक्ति का कारक माने जाते हैं। 2 अप्रैल 2026 को शनि और मंगल ग्रह की विशेष युति बनने जा रही है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन मंगल ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां शनि पहले से विराजमान हैं। इन दोनों ग्रहों का एक साथ आना कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। खासकर करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को इस युति से लाभ मिलने की संभावना है।



Chandra Guru Yuti: चंद्र-गुरु की युति से बनेगा गजकेसरी योग, इन चार राशियों पर बरसेगी धन-समृद्धि

Trending Videos
Shani Mangal Yuti saturn mars conjunction 2 april 2026 lucky zodiac signs prediction
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनि और मंगल की युति कर्म भाव में बन रही है, जो करियर और कार्यक्षेत्र से जुड़ा होता है। इस दौरान आपकी मेहनत का फल मिलने के प्रबल योग हैं। लंबे समय से किए गए प्रयास अब रंग ला सकते हैं और भाग्य भी आपका साथ देगा। शनि का प्रभाव आपको अनुशासित बनाएगा, जबकि मंगल ऊर्जा और साहस प्रदान करेगा। 

व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है और कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी काबिलियत के दम पर पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा और घर के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Mangal Yuti saturn mars conjunction 2 april 2026 lucky zodiac signs prediction
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह युति अष्टम भाव में बन रही है, जो अचानक होने वाली घटनाओं और गुप्त लाभ का संकेत देता है। इस समय आपको अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है, जैसे कहीं से अटका हुआ पैसा मिलना या किसी नए स्रोत से आय होना। व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए भी यह समय फायदेमंद रह सकता है और उन्हें कोई महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है। 

परिवार में माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है और लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। इस दौरान कुछ लोग परिवार के साथ यात्रा की योजना भी बना सकते हैं।

Shani Mangal Yuti saturn mars conjunction 2 april 2026 lucky zodiac signs prediction
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि और मंगल की युति धन भाव में बनने जा रही है, जो आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का संकेत देती है। इस समय आपकी आय में वृद्धि हो सकती है और नए आय स्रोत भी खुल सकते हैं। आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा और किस्मत भी आपका साथ देगी। 
 
विज्ञापन
Shani Mangal Yuti saturn mars conjunction 2 april 2026 lucky zodiac signs prediction
कुंभ राशि - फोटो : adobe stock

जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। साथ ही, कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है। सेहत के लिहाज से भी यह समय बेहतर रहने वाला है और आप खुद को पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed