फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

iPhone 18 का इंतजार होगा थोड़ा लंबा: मार्च 2027 में हो सकती है लॉन्चिंग, भारत में ₹1 लाख के पार जाएगी कीमत!

Sun, 18 Oct 2026 11:51 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 18 Oct 2026 11:51 AM IST
सार

सितंबर में iPhone 18 Pro सीरीज और फोल्डेबल iPhone Duo की धांसू एंट्री के बाद अब Apple के बेस मॉडल iPhone 18 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा लीक्स के मुताबिक, कंपनी इसे मार्च 2027 में लॉन्च कर सकती है। दमदार 2nm A20 प्रोसेसर और 120Hz LTPO डिस्प्ले से लैस यह फोन भारत में 1 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत पर आ सकता है।

विज्ञापन
apple iphone 18 launch timeline leaked india price specifications features
मार्च 2027 में लॉन्च हो सकता है स्टैंडर्ड आईफोन 18 - फोटो : एपल
टेक दिग्गज Apple ने बीते सितंबर में अपनी फ्लैगशिप iPhone 18 Pro सीरीज और पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo को मार्केट में उतारकर खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, इस लॉन्च इवेंट में स्टैंडर्ड यानी बेस मॉडल iPhone 18 नदारद रहा। अब इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर टेक गलियारों से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो Apple अपने स्टैंडर्ड iPhone 18 को अगले साल मार्च 2027 में लॉन्च करने की तैयारी में है। अगर लीक्स पर भरोसा करें, तो यह अब तक का सबसे महंगा स्टैंडर्ड iPhone साबित हो सकता है।
Trending Videos
apple iphone 18 launch timeline leaked india price specifications features
1 लाख रुपये से ऊपर हो सकती है कीमत - फोटो : एपल
भारत में कितनी होगी कीमत?
Apple के फैंस के लिए सबसे बड़ा झटका इसकी कीमत हो सकती है। याद दिला दें कि iPhone 17 भारत में ₹79,900 की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था, जिसकी आधिकारिक कीमत बाद में बढ़कर ₹99,900 तक पहुंच गई थी।

अब सामने आई ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 भारत में 1 लाख रुपये के आंकड़े को आसानी से पार कर सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत ₹1,10,990 से ₹1,19,990 के बीच रखी जा सकती है।

मार्च 2027 में होगा मेगा लॉन्च?
इंडस्ट्री इनसाइडर्स के मुताबिक, Apple मार्च 2027 में एक स्पेशल स्प्रिंग इवेंट आयोजित कर सकता है। इस इवेंट में स्टैंडर्ड iPhone 18 के साथ किफायती iPhone 18e और स्लिम डिजाइन वाला iPhone Air 2 को भी लॉन्च किया जा सकता है।

चर्चा है कि इस फोन का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन नवंबर 2026 के आखिरी हफ्ते से शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, Apple की तरफ से अभी तक लॉन्च डेट या आधिकारिक कीमत को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
apple iphone 18 launch timeline leaked india price specifications features
A20 चिपसेट - फोटो : एपल
iPhone 18: क्या होंगे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स?
शानदार 120Hz डिस्प्ले: iPhone 18 में iPhone 17 की तरह ही 6.3-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इस बार बेस मॉडल में भी 120Hz रिफ्रेश रेट (ProMotion) का सपोर्ट मिल सकता है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का एक्सपीरियंस बेहद स्मूथ हो जाएगा। इसके अलावा, स्क्रीन पर दिखने वाला 'डायनेमिक आइलैंड' (Dynamic Island) पहले से छोटा हो सकता है।

2nm प्रोसेस पर बना A20 चिपसेट: परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन नेक्स्ट-लेवल होने वाला है। इसमें Apple का नेक्स्ट-जेनरेशन A20 बायोनिक चिपसेट दिया जा सकता है, जो एडवांस 2nm प्रोसेस पर तैयार होगा। यह चिपसेट फोन को सुपरफास्ट स्पीड देने के साथ-साथ बैटरी की भी भारी बचत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
apple iphone 18 launch timeline leaked india price specifications features
रैम में हो सकता है बड़ा अपग्रेड - फोटो : एआई जनरेटेड
रैम में बड़ा अपग्रेड: मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाने के लिए मेमोरी डिपार्टमेंट में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के अनुसार फोन में 9GB रैम मिल सकती है, जबकि जेफ पु का मानना है कि Apple सीधे 12GB रैम की पेशकश कर सकता है।

कैमरा और कनेक्टिविटी: फोटोग्राफी के लिए फोन में अपग्रेडेड सेंसर्स के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप बरकरार रहने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी इसमें अपना इन-हाउस C2 मॉडेम इस्तेमाल कर सकती है। साथ ही, फोन में नया कलर पैलेट और पहले से बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed