फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस विशेष: इस धनतेरस सोना खरीदना है तो जरूर चेक करें ये 3 डिजीट नंबर, जानें क्या है ये और क्यों है जरूरी

Wed, 04 Nov 2026 10:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 04 Nov 2026 10:17 AM IST
सार

  • Dhanteras 2026: सोना खरीदने से पहले उस पर दिया हुआ 3 अंकों का नंबर जरूर चेक करना चाहिए
  • गहने खरीदते समय इस नंबर के साथ बीआईएस हॉलमार्क और 6 अंकों वाला HUID कोड भी जरूर चेक करें

विज्ञापन
Dhanteras 2026: What 3 digit number is inscribed on gold when purchasing it and why should you check for it
धनतेरस 2026: सोना खरीदते समय कौन सा नंबर जरूर चेक करें? - फोटो : Amar Ujala AI

Dhanteras Gold Buying Tips: धनतेरस के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग सोने के गहने और सिक्कों की खरीदारी करते हैं, लेकिन सोना खरीदते समय केवल उसकी चमक और कीमत पर ध्यान देना काफी नहीं है। कई बार लोग गहने खरीद तो लेते हैं, लेकिन उनकी शुद्धता की जांच करना भूल जाते हैं।



ऐसे में आपको सोने पर लिखे तीन अंकों के एक खास नंबर को जरूर देखना चाहिए। कई लोगों को इस नंबर के बारे में पता नहीं है या फिर वो सोना खरीदते समय ये नंबर चेक करना भूल जाते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर ये अंकों का नंबर क्या है और इसे क्यों चेक करना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Dhanteras 2026: What 3 digit number is inscribed on gold when purchasing it and why should you check for it
धनतेरस 2026: सोना खरीदते समय कौन सा नंबर जरूर चेक करें? - फोटो : AdobeStock

सोने पर कौन से 3 अंकों का नंबर लिखा होता है?

  • जब आप सोने के गहने खरीदते हैं, तो उन पर 916, 999, 750 या 585 जैसे नंबर लिखे होते हैं
  • इन नंबर्स को सोने की शुद्धता का संकेत माना जाता है
  • दरअसल, 24 कैरेट सोने को शुद्ध सोना माना जाता है
  • हालांकि, इससे गहने बनाना मुश्किल है
  • इसलिए गहने बनाने के लिए सोने में दूसरी धातुएं मिलाई जाती हैं
  • इसी आधार पर सोने की शुद्धता का पता चलता है
Dhanteras 2026: What 3 digit number is inscribed on gold when purchasing it and why should you check for it
धनतेरस 2026: सोना खरीदते समय कौन सा नंबर जरूर चेक करें? - फोटो : AdobeStock

क्या है 916 और 750 नंबर का मतलब?

  • 916 नंबर का मतलब है कि सोने में 91.6 प्रतिशत शुद्ध सोना है और बाकी अन्य धातुएं मिली हैं
  • इसे 22 कैरेट सोना कहा जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2026: What 3 digit number is inscribed on gold when purchasing it and why should you check for it
धनतेरस 2026: सोना खरीदते समय कौन सा नंबर जरूर चेक करें? - फोटो : AdobeStock
  • सोने पर लिखे 750 नंबर का मतलब है कि सोने में 75 प्रतिशत शुद्ध सोना मौजूद है और बाकी अन्य धातुएं हैं
  • यह 18 कैरेट सोना होता है
विज्ञापन
Dhanteras 2026: What 3 digit number is inscribed on gold when purchasing it and why should you check for it
धनतेरस 2026: सोना खरीदते समय कौन सा नंबर जरूर चेक करें? - फोटो : AdobeStock

585 और 999 नंबर का क्या मतलब होता है?

  • 585 नंबर का मतलब है कि सोने में 58.5 प्रतिशत शुद्ध सोना है
  • इसे 14 कैरेट सोना कहा जाता है
  • जबकि, 24 कैरेट सोने पर 999 नंबर लिखा होता है यानी इसमें 99.9 प्रतिशत सोना होता है
  • इसलिए गहने खरीदते समय अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इन नंबरों को समझना जरूरी है और साथ ही इससे ये भी पता चलता है कि सुनार आपको अधिक सोना बोलकर कम सोना तो नहीं दे रहा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed