Fake e-Challan Alert: हम जब भी गाड़ी चलाते हैं तो हमें सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना होता है, क्योंकि अगर हम ऐसा नहीं करते हैं। तो हमारी गाड़ी का चालान कट सकता है।
{"_id":"6aa1271fefbac0e560013685","slug":"fake-e-challan-alert-don-t-click-on-the-challan-message-your-bank-account-could-be-emptied-2026-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: गाड़ी के चालान का मैसेज आए तो न करें क्लिक, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक खाता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: गाड़ी के चालान का मैसेज आए तो न करें क्लिक, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक खाता
Wed, 09 Sep 2026 03:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:00 PM IST
सार
फेक ई-चालान के नाम पर भेजे गए मैसेज के जरिए जालसाज लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसलिए गाड़ी का चालान कटने का मैसेज आए, तो एकदम से क्लिक करने से पहले उसकी जांच जरूर करें।
विज्ञापन
गाड़ी के चालान के फेक मैसेज की पहचान कैसे करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी के चालान के फेक मैसेज की पहचान कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
चालान के नाम पर कैसे होती है ठगी?
- दरअसल, जालसाज लोगों को उनकी गाड़ी का चालान कटने का मैसज भेजते हैं
- मैसेज देखने में बिल्कुल असली लग सकता है और इसके साथ मैसेज में चालान भरने के लिए एक लिंक भी दिया होता है
- ऐसे में इस दिए हुए लिंक पर क्लिक करने से आपके मोबाइल में खतरनाक एपीके फाइल डाउनलोड हो सकती है
गाड़ी के चालान के फेक मैसेज की पहचान कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
- इसके बाद साइबर ठग फोन को निशाना बनाकर बैंकिंग से जुड़ी जानकारी चोरी कर सकते हैं
- इसलिए कभी भी ऐसे किसी मैसेज या उस पर दिए लिंक पर क्लिक करने से बचें
- ध्यान रहे कि ये मैसेज अधिकतर अनजान नंबर से आते हैं, इसलिए इन पर विश्वास न करें
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी के चालान के फेक मैसेज की पहचान कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे चेक करें आपका चालान कटा है या नहीं?
स्टेप 1
- अगर आपको लगता है कि आपकी गाड़ी का सच में चालान कटा है, तो मैसेज में दिए लिंक पर जाने के बजाय खुद आधिकारिक ई-चालान वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाएं
- फिर यहां पर अपनी गाड़ी का नंबर दर्ज करना होता है
विज्ञापन
गाड़ी के चालान के फेक मैसेज की पहचान कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करना होता है
- अगर वाहन पर कोई चालान मौजूद है, तो उसकी जानकारी वेबसाइट पर दिखाई दे जाएगी
- साथ ही आप यहीं से चालान को ऑनलाइन भर भी सकते हैं