फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gmail Undo Send: जीमेल का 'अंडू सेंड' टाइमर 5 सेकंड से बढ़ाकर 30 सेकंड कैसे करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Fri, 17 Jul 2026 08:22 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 17 Jul 2026 08:22 PM IST
सार

Gmail Send Cancellation Period Guide: कई बार ऐसा होता है कि लोग मेल भेजते हैं तो उसमें कुछ गलती भी चली जाती है। ऐसा होना सामान्य बात है, मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि मेल को 30 सेकेंड के अंदर वापस भी लाया जा सकता है, यानी अंडू सेंड भी किया जा सकता है। आइए इसकी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Gmail Undo Send Cancellation Period: Step by Step Guide to Increase Recall Timer From 5 to 30 Seconds
जीमेल अंडू सेंड टाइमर - फोटो : AI

Gmail Undo Send Timer Increase: दफ्तर का काम हो या कोई जरूरी सरकारी कागजी कार्रवाई, आज के समय में ईमेल भेजने के लिए हम सभी जीमेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार जल्दबाजी में हमसे एक बड़ी गलती हो जाती है, ईमेल में गलत जानकारी चली जाती है, कोई जरूरी फाइल अटैच करना भूल जाते हैं, या फिर किसी गलत इंसान को मेल सेंड हो जाता है। 



ऐसे में जीमेल का 'अंडू सेंड' फीचर आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है, जो मेल को वापस रोकने का मौका देता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से यह समय सिर्फ 5 सेकंड का मिलता है, जो बहुत कम है। आइए इस लेख में समझते हैं कि टाइमर को बढ़ाकर 30 सेकंड कैसे करें, ताकि गलती सुधारने का पूरा मौका मिल सके।

Gmail Undo Send Cancellation Period: Step by Step Guide to Increase Recall Timer From 5 to 30 Seconds
कंप्यूटर या लैपटॉप पर जीमेल खोलकर सेटिंग में जाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

कंप्यूटर या लैपटॉप पर जीमेल खोलकर सेटिंग में जाएं

  • इस जरूरी सेटिंग को बदलने के लिए सबसे पहले अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के ब्राउजर में अपना जीमेल अकाउंट लॉगइन करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर सबसे ऊपर दाईं तरफ कोने में दिख रहे गियर यानी 'सेटिंग्स' के गोल वाले आइकन पर क्लिक करें।
  • वहां आपको एक बटन दिखेगा जिस पर लिखा होगा 'सी ऑल सेटिंग्स', उस पर क्लिक कर दें।
Gmail Undo Send Cancellation Period: Step by Step Guide to Increase Recall Timer From 5 to 30 Seconds
अंडू सेंड वाले विकल्प को ढूंढें और समय बदलें - फोटो : FREEPIK

अंडू सेंड वाले विकल्प को ढूंढें और समय बदलें

  • जैसे ही आप 'सी ऑल सेटिंग्स' पर क्लिक करेंगे, आपके सामने एक बड़ा पेज खुलेगा जिसमें 'जनरल' टैब पहले से चुनना होगा।
  • इस पेज पर थोड़ा नीचे की तरफ स्क्रॉल (नीचे खिसकाना) करने पर आपको 'अंडू सेंड' नाम का एक विकल्प दिखाई देगा।
  • ठीक उसके सामने 'सेंड कैंसिलेशन पीरियड' लिखा होगा, जहां डिफाल्ट रूप से 5 सेकंड सेट रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gmail Undo Send Cancellation Period: Step by Step Guide to Increase Recall Timer From 5 to 30 Seconds
टाइमर को 5 सेकंड से बढ़ाकर 30 सेकंड पर सेट करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

टाइमर को 5 सेकंड से बढ़ाकर 30 सेकंड पर सेट करें

  • अब आपको उस 5 सेकंड वाले ड्रॉप-डाउन (छोटे तीर वाले) बॉक्स पर माउस से क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने समय के चार विकल्प आ जाएंगे, जैसे- 5, 10, 20 और 30 सेकंड।
  • अपनी सुविधा के लिए और सबसे सुरक्षित रहने के लिए वहां से '30 सेकंड' वाले विकल्प को चुन लें, ताकि भविष्य में मेल रोकने के लिए आपको आधा मिनट का पूरा समय मिल सके।
विज्ञापन
Gmail Undo Send Cancellation Period: Step by Step Guide to Increase Recall Timer From 5 to 30 Seconds
सेटिंग्स को नीचे जाकर सुरक्षित करना न भूलें - फोटो : FREEPIK
सेटिंग्स को नीचे जाकर सुरक्षित करना न भूलें
  • 30 सेकंड वाला ड्यूरेशन बदलने के बाद सीधे पेज को बंद न करें, वरना आपकी सेटिंग वैसी की वैसी ही रह जाएगी। 
  • आपको उसी पेज पर सबसे नीचे तक जाना होगा, जहां आपको 'सेव चेंजेस' का एक बटन दिखाई देगा। 
  • उस बटन पर क्लिक करते ही आपकी नई सेटिंग लागू हो जाएगी और अगली बार जब भी आप कोई गलत मेल भेजेंगे, तो उसे रोकने के लिए नीचे 30 सेकंड तक 'अंडू' का बटन दिखता रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed