फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

High Beam: हाइवे पर गाड़ी चलाते समय हाई बीम इस्तेमाल करने का क्या है सही तरीका? जानें कब लगता है जुर्माना

Mon, 24 Aug 2026 08:02 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 24 Aug 2026 08:02 PM IST
सार

Correct Use of Car Headlights: बहुत से लोग जानकारी के आभाव में या लापरवाही की वजह से हाइवे पर हाई बीम का इस्तेमाल सही से नहीं करते हैं। ये समझना जरूरी है कि हाई बीम अक्सर ही कई बड़े सड़का हादसों का कारण बनता है। इसलिए आइए इस लेख ये समझते हैं अगर हाई बीम के नियम का उलंघन करते कोई पकड़ा जाता है तो क्या कार्रवाई होती है।

विज्ञापन
High Beam Rules: Correct Use of Headlights on Highways and Penalty Rules
हाई बीम से जुड़े जरूरी नियम - फोटो : AI

High Beam Highway Rules: रात के समय हाईवे पर गाड़ी चलाते समय सही हेडलाइट्स का इस्तेमाल करना सुरक्षा के लिहाज से बहुत जरूरी होता है। अक्सर देखा जाता है कि कई ड्राइवर हाईवे पर लगातार अपनी कार या बाइक की हेडलाइट्स को 'हाई बीम' पर रखकर गाड़ी चलाते हैं।



इससे सामने से आ रहे वाहन चालक की आंखों में तेज रोशनी पड़ती है, जिससे कुछ सेकंड के लिए उसे सड़क दिखना बंद हो जाती है। अक्सर ऐसी लापरवाही हाईवे पर भीषण हादसों का कारण बनती है। इसलिए यातायात में हाई बीम को लेकर भी कड़े नियम हैं जिसका पालन सभी लोगों को करना होता है। नियमों के अनुसार, हाई बीम का इस्तेमाल केवल विशेष परिस्थितियों में ही किया जाना चाहिए। आइए इस लेख में इसी से जुड़ी सभी मुख्य नियम समझते हैं।

High Beam Rules: Correct Use of Headlights on Highways and Penalty Rules
हाई बीम से जुड़े जरूरी नियम - फोटो : AI

हाई बीम का इस्तेमाल कब करना चाहिए?


सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि हाई बीम का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में कर सकते हैं।

  1. जब आप पूरी तरह से सुनसान, अंधेरे और बिना स्ट्रीट लाइट वाले हाईवे पर गाड़ी चला रहे हों।
  2. जब आगे की सड़क पर पर्याप्त रोशनी न हो और दूर तक का रास्ता साफ न दिखाई दे रहा हो।
  3. जब सड़क पर आपके आगे कोई दूसरी गाड़ी न चल रही हो और न ही सामने की दिशा से कोई गाड़ी आ रही हो।
  4. मोड़ या अंधेरे रास्तों पर दूर की वस्तुओं, जानवरों या बैरिकेड्स को समय रहते देखने के लिए हाई बीम मददगार होती है।
High Beam Rules: Correct Use of Headlights on Highways and Penalty Rules
हाई बीम से जुड़े जरूरी नियम - फोटो : AI

हाई बीम का इस्तेमाल कब बिल्कुल न करें?

  • जैसे ही सामने से कोई गाड़ी आती हुई दिखे, तुरंत अपनी हेडलाइट को 'लो बीम' पर स्विच कर लें।
  • जब आप किसी दूसरी गाड़ी के ठीक पीछे चल रहे हों, तो हाई बीम न जलाएं ताकि उसके रियर व्यू मिरर में चकाचौंध न हो।
  • घने कोहरे, भारी बारिश या धुंध के समय हाई बीम का उपयोग न करें, इससे रोशनी रिफ्लेक्ट होकर आपकी आंखों पर ही वापस आती है।
  • शहर के अंदर, अच्छी रोशनी वाले सर्विस रोड या चौराहों पर केवल लो बीम लाइट का ही उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
High Beam Rules: Correct Use of Headlights on Highways and Penalty Rules
हाई बीम से जुड़े जरूरी नियम - फोटो : AI

हाई बीम की गलत आदत से होने वाले खतरे?

  • सामने से आ रहे ड्राइवर की आंखों में तेज रोशनी पड़ने से 2 से 3 सेकंड के लिए विजिबिलिटी शून्य हो जाती है।
  • सामने वाले ड्राइवर को सड़क किनारे खड़े वाहन, पैदल यात्री या डिवाइडर नजर नहीं आते, जिससे सीधी टक्कर हो जाती है।
  • आगे चल रहे वाहन के शीशों पर तेज रोशनी पड़ने से उसे पीछे की दूरी का सही अंदाजा नहीं मिलता।
विज्ञापन
High Beam Rules: Correct Use of Headlights on Highways and Penalty Rules
हाई बीम से जुड़े जरूरी नियम - फोटो : AI
चालान और कानूनी कार्रवाई का क्या है नियम?
  • मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सार्वजनिक सड़कों और हाईवे पर अनावश्यक हाई बीम का इस्तेमाल करना दंडनीय अपराध है।
  • गलत तरीके से या बिना जरूरत हाई बीम पर गाड़ी चलाने पर ट्रैफिक पुलिस 500 से 1500 रुपये तक का ऑन-द-स्पॉट चालान काट सकती है।
  • बार-बार नियम तोड़ने या किसी दुर्घटना का कारण बनने पर ड्राइवर का लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है।
  • इसलिए हमेशा सही समय पर 'डिपर' का इस्तेमाल करें और एक जिम्मेदार ड्राइवर की तरह दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed