HSRP Number Plate: अगर आप कार या बाइक चलाते हैं तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करें। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है। चालान की बात करें तो गाड़ी की नंबर प्लेट टूटी होने पर, खराब होने पर या नंबर प्लेट न होने पर आदि आपका चालान कट सकता है।
{"_id":"6afe8f196dbfb2029801d571","slug":"how-to-order-hsrp-number-plate-online-kaise-order-karein-2026-11-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: कार-बाइक की नंबर प्लेट टूट गई है? तो घर बैठे ऐसे मंगवाएं नई प्लेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: कार-बाइक की नंबर प्लेट टूट गई है? तो घर बैठे ऐसे मंगवाएं नई प्लेट
Thu, 19 Nov 2026 11:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:24 AM IST
सार
- Car Bike Ke Liye Number Plate Kaise Order Karein: अगर आपकी कार या बाइक की नंबर प्लेट खराब हो गई है, तो आप घर बैठे नई नंबर प्लेट मंगवा सकते हैं
- नंबर प्लेट मंगवाने का प्रोसेस पहले से काफी आसान हो गया है
विज्ञापन
गाड़ी की नंबर प्लेट टूटने पर कैसे ऑर्डर करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
गाड़ी की नंबर प्लेट टूटने पर कैसे ऑर्डर करें?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर प्लेट ऑनलाइन कैसे ऑर्डर करें?
पहला स्टेप
- इसके लिए आपको सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट https://bookmyhsrp.com/ पर जाना है
- फिर यहां पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे
- पर आपको High Security Registration Plate with Colour Sticker वाले ऑप्शन को चुनना है
गाड़ी की नंबर प्लेट टूटने पर कैसे ऑर्डर करें?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- इसके बाद आपको अपनी गाड़ी की कुछ जानकारियां भरनी हैं
- फिर आपको जानकारी में अपना राज्य भरना है और इसके बाद गाड़ी का नंबर भरना है
- साथ ही आपको यहां पर गाड़ी का चेसिस नंबर भी भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी की नंबर प्लेट टूटने पर कैसे ऑर्डर करें?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
- अब जब आप सारी जानकारी भर चुके हैं तो आपको ये चुनना होता है कि आपको नंबर प्लेट कहां मंगवानी है
- नंबर प्लेट आप कहां मंगवाना चाहते हैं, इसके लिए आपको दो विकल्प मिलते हैं
- पहला आप नंबर प्लेट अपने घर पर मंगवा सकते है जबकि, दूसरे विकल्प के तहत आप अपनी नंबर प्लेट को अपने नजदीकी शोरूम में मंगवा सकते हैं
विज्ञापन
गाड़ी की नंबर प्लेट टूटने पर कैसे ऑर्डर करें?
- फोटो : Adobe Stock
चौथा स्टेप
- नंबर प्लेट की डिलीवरी लोकेशन चुनने के बाद आपको ऑनलाइन फीस भरनी है
- आप यूपीआई, नेट बैंकिंग, कार्ड आदि के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं
- अब आखिर में सबमिट पर क्लिक करना है जिसके बाद आपका ऑर्डर पूरा हो जाता है
- फिर कुछ दिनों के भीतर आपके पास आपकी गाड़ी की नई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आ जाती है
