July 2026 Rule Changes: जून का महीना खत्म होने में अब सिर्फ कुछ ही दिनों का समय बचा है और 1 तारीख से जुलाई का महीना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही नया महीना लगते ही 1 जुलाई 2026 से कुछ बदलाव भी हो सकते हैं?
{"_id":"6a3a3de3c98e1e01ce0fb8ce","slug":"july-rules-change-aadhaar-card-lpg-price-hdfc-bank-credit-card-cng-and-png-gas-price-change-from-july-2026-2026-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rule Change From July: आधार-LPG से लेकर क्रेडिट कार्ड तक, 1 जुलाई से हो रहे हैं ये 4 बदलाव; चेक करें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Rule Change From July: आधार-LPG से लेकर क्रेडिट कार्ड तक, 1 जुलाई से हो रहे हैं ये 4 बदलाव; चेक करें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:34 PM IST
सार
July Se Kaun Kaun Se Rule Change Ho Rahe Hain: हर महीने कोई न कोई नियम बदलते हैं। जैसे- इस बार जुलाई में भी कई बदलाव हो सकते हैं। इसमें आधार, एलपीजी जैसे बदलाव शामिल हैं।
विज्ञापन
1 जुलाई से क्या-क्या नियम बदलने वाले हैं?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 जुलाई से क्या-क्या नियम बदलने वाले हैं?
- फोटो : Adobe Stock
1 जुलाई से क्या-क्या बदलने वाला है?
आधार से जुड़ा ये नियम
- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा 1 जुलाई से ईमेल आईडी अपडेट करवाने के नियम में बदलाव किया जा रहा है
- 1 जुलाई से आप अपने आधार कार्ड में अपनी ईमेल आईडी को मुफ्त में अपडेट करवा सकेंगे
- 1 जुलाई 2026 से अगले 6 महीने तक यानी 31 दिसंबर 2026 ये मुफ्त सुविधा जारी रहेगी
- मौजूदा समय में इसके लिए 75 रुपये का शुल्क लगता है
1 जुलाई से क्या-क्या नियम बदलने वाले हैं?
- फोटो : Adobe Stock
LPG गैस के दाम
- जब से मिडिल ईस्ट में तनाव चल रहा है, तब से एलपीजी गैस के दाम बीच-बीच में बढ़े हैं
- घरेलू और कमर्शियल दोनों एलपीजी सिलिंडर में बढ़ोतरी की गई है
- सरकारी तेल विपणन कंपनियां आमतौर पर हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं
- इसके बाद दाम बढ़ाने हैं या नहीं, ये हर महीने की 1 तारीख से तय किया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएनजी की कीमतों पर होगा असर
- फोटो : एएनआई
CNG से लेकर ATF
- अक्सर महीने की शुरुआत में CNG और एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में बदलाव होता है
- सीएनजी और एटीएफ के दामों में 1 जुलाई से बदलाव देखा जा सकता है
- पिछले महीने भी इन दोनों ईंधन के दामों में इजाफा हुआ था
विज्ञापन
1 जुलाई से क्या-क्या नियम बदलने वाले हैं?
- फोटो : Adobe Stock
HDFC क्रेडिट कार्ड
- अगर आप भी एचडीएफसी बैंक का रेगोलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं
- तो जान लें कि आपको घरेलू एयरपोर्ट लाउंज का मुफ्त एक्सिस करने के लिए अब नया शुल्क देना होगा
- बैंक की तरफ से कहा गया है कि, रेगैलिया गोल्ड कार्ड के ग्राहकों को अगली तिमाही में मुफ्त घरेलू एयरपोर्ट लाउंज का लाभ उठाने के लिए पिछली तिमाही में कम से कम 60 हजार रुपये खर्च करने होंगे