फ्रिज को खाने की चीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हर खाने की चीज को फ्रिज में रख देना सही है।
{"_id":"6a9fe984e931830ab00a9861","slug":"keeping-these-foods-in-the-fridge-can-be-a-bad-idea-check-details-2026-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: फ्रिज में ये चीजें रखना पड़ सकता है महंगा, खाने के साथ फ्रिज भी हो सकता है खराब","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: फ्रिज में ये चीजें रखना पड़ सकता है महंगा, खाने के साथ फ्रिज भी हो सकता है खराब
Tue, 08 Sep 2026 04:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 08 Sep 2026 04:25 PM IST
सार
हर खाने की चीज को फ्रिज में रखना उसकी ताजगी बढ़ाने का सही तरीका नहीं है। कुछ खाद्य पदार्थ फ्रिज से निकलने वाली गैस यानी ठंड से अपना स्वाद, बनावट और गुणवत्ता खो सकते हैं।
विज्ञापन
क्या चीजें नहीं रखना चाहिए फ्रिज में?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या चीजें नहीं रखना चाहिए फ्रिज में?
- फोटो : Amar Ujala AI
कौन सी खाने की चीजों को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए?
नंबर 1
- आलू को फ्रिज में रखने की सलाह आमतौर पर नहीं दी जाती, क्योंकि कम तापमान में आलू का स्टार्च शुगर में बदल सकता है
- इससे आलू को पकाने के दौरान ज्यादा एक्रिलामाइड बनने की स्थिति बन सकती है
- आलू को ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर रखना बेहतर माना जाता है
- साथ ही प्लास्टिक के किसी थैले या बैग में बंद करके रखने की जगह पर आलू को हवादार जगह पर रखना बेहतर विकल्प हो सकता है
क्या चीजें नहीं रखना चाहिए फ्रिज में?
- फोटो : Adobe stock
नंबर 2
- पूरे और बिना कटे प्याज को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए
- नमी के कारण प्याज की गुणवत्ता और स्टोरेज लाइफ प्रभावित हो सकती है
- लहसुन को भी फ्रिज में रखने से बचना चाहिए, इसकी जगह पर आप इसे सूखी और हवादार जगह पर रख सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या चीजें नहीं रखना चाहिए फ्रिज में?
- फोटो : Freepil.com
नंबर 3
- कच्चे केले को फ्रिज में रखने से उसके पकने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है
- साथ ही केले के छिलके पर ठंड की वजह से काले धब्बे भी पड़ जाते हैं
- इसलिए केले को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए
विज्ञापन
क्या चीजें नहीं रखना चाहिए फ्रिज में?
- फोटो : Adobe Stock
फ्रिज में खराब होने का खतरा कैसे बढ़ता है?
- फ्रिज में गलत तरीके से खाने की चीजों को रखने से केवल खाने की गुणवत्ता ही प्रभावित नहीं होती बल्कि, बहुत ज्यादा सामान ठूंसने से यानी फ्रिज को सामान से भर देने से ठंडी हवा का सर्कुलेशन भी प्रभावित हो सकता है
- यही नहीं, खुले या तेज गंध वाली खाने की चीजें फ्रिज में दूसरी चीजों की गंध और गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं