Online Shopping: आज के समय में कपड़े, जूते, मोबाइल, घरेलू सामान और किराने का सामान खरीदने के लिए लोग ऑनलाइन शॉपिंग का सहारा लेते हैं। इससे बाजार जाने का समय बचता है, लेकिन कई बार ऑर्डर किए गए सामान की जगह दूसरा प्रोडक्ट मिल जाता है, कभी सामान खराब होता है, तो कभी उसकी क्वालिटी तस्वीर में दिखाई गई चीज से अलग होती है।
{"_id":"6addd1e1d1efa1370f0b1c80","slug":"online-shopping-delivery-rules-what-to-do-if-you-receive-the-wrong-product-2026-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: घर पर ऑनलाइन ऑर्डर मंगाते हैं तो जान लें डिलीवरी के ये नियम, गलत सामान मिलने पर क्या करें?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: घर पर ऑनलाइन ऑर्डर मंगाते हैं तो जान लें डिलीवरी के ये नियम, गलत सामान मिलने पर क्या करें?
Sun, 25 Oct 2026 03:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 25 Oct 2026 03:24 PM IST
सार
- Online Shopping Delivery Rules: ऑनलाइन ऑर्डर में गलत, खराब या अलग सामान मिलने पर ग्राहक शिकायत कर सकते हैं
- ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को रिफंड या रिप्लेसमेंट की सुविधा देती हैं
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : AI Generated
गलत सामान मिलने पर सबसे पहले क्या करें?
- अगर डिलीवरी में गलत या खराब सामान मिलता है, तो सबसे पहले अपने ऑर्डर की जानकारी चेक करें
- देखें कि आपने कौन सा प्रोडक्ट ऑर्डर किया था और आपको क्या मिला है
- इसके बाद सामान, पैकेजिंग, शिपिंग लेबल और इनवॉइस की तस्वीरें ले लें
- वहीं, कोशिश करें कि जब भी पैकेट खोलें तो इसका वीडियो बना लें, ये आपको काफी मदद कर सकता है
- इसके बाद सामान को आप एप या वेबसाइट के द्वारा रिटर्न या रिप्लेसमेंट आदि के लिए डाल सकते हैं
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या कंपनी रिफंड देने से मना कर सकती है?
- हर ऑनलाइन ऑर्डर पर बिना किसी शर्त के रिफंड मिलने का नियम नहीं है
- इसलिए खरीदारी से पहले रिटर्न और रिफंड पॉलिसी पढ़ना जरूरी है
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe Stock
- पर अगर सामान गलत, टूटा-फूटा सामान, मैन्युफैक्चरिंग की गलती या जो जानकारी प्रोडक्ट की बताई या दिखाई गई वो नहीं है, तो ग्राहक शिकायत कर सकता है
- उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत संबंधित मामले में सामान बदलने, पैसे वापस दिलाने या अन्य तरह की राहत की मांग की जा सकती है अंतिम समाधान मामले के तथ्यों और लागू नियमों पर निर्भर करेगा
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe Stock
शिकायत का जवाब न मिले तो कहां जाएं?
- अगर आपके द्वारा की गई शिकायत पर शॉपिंग प्लेटफॉर्म शिकायत का समाधान नहीं करता, तो आप राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं
- इसके लिए 1915 पर कॉल कर सकते हैं
- आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट consumerhelpline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं
- व्हाट्सएप के जरिए शिकायत दर्ज कराने के लिए 8800001915 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है