सब्सक्राइब करें

PM Kisan 22nd Installment: इस तारीख को खाते में आ सकते हैं 2000 रुपये, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 22 Jan 2026 09:09 AM IST
सार

pm kisan ki 22 vi kist kab aayegi: देश में लाखों किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। वह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक इस योजना की 22वीं किस्त को ट्रांसफर कर सकती है?

विज्ञापन
PM Kisan 22th Installment Receive or Not Stuck Reason Check PM Kisan Yojana Eligibility Staus
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

pm kisan 22th installment date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। यह देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का काम कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। खेती-किसानी की बढ़ती लागत, खाद-बीज के दाम और मौसम की अनिश्चितता के बीच यह राशि किसानों के लिए बड़ी मदद है। अब तक केंद्र सरकार इस योजना की 21 किस्तें जारी कर चुकी है। वहीं अब किसान किसान 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नए साल की शुरुआत होने के बाद यह सवाल तेजी से सर्च किया जा रहा है कि अगली किस्त कब आएगी और किन किसानों को इसका लाभ मिलेगा? इस कारण यह जानना बेहद जरूरी है कि अगली किस्त सरकार कब जारी कर सकती है?

Trending Videos
PM Kisan 22th Installment Receive or Not Stuck Reason Check PM Kisan Yojana Eligibility Staus
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?

  • पिछले ट्रेंड को देखें तो PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त अगले साल फरवरी महीने में जारी की जा सकती है।
  • आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर किस्त को जारी किया जाता है।
  • पिछली किस्त के समय को ध्यान में रखते हुए फरवरी सबसे संभावित महीना माना जा रहा है।
  • हालांकि, अंतिम तारीख की आधिकारिक घोषणा सरकार की ओर से ही की जाएगी।

PM Kisan Yojana: दूसरों की जमीन पर खेती करने वाला किसान क्या ले सकता है इस स्कीम का लाभ?

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 22th Installment Receive or Not Stuck Reason Check PM Kisan Yojana Eligibility Staus
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

किन किसानों को मिलेगा 22वीं किस्त का लाभ?

  • 22वीं किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने योजना से जुड़ी सभी जरूरी शर्तें पूरी कर ली हैं।
  • e-KYC पूरा होना, आधार का बैंक खाते से लिंक होना और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन स्कीम का लाभ लेने के लिए जरूरी है।
  • अगर आपने इनमें से कोई भी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। 
PM Kisan 22th Installment Receive or Not Stuck Reason Check PM Kisan Yojana Eligibility Staus
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

कैसे पता करें आपको 22वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं?

  • इसके लिए आपको Beneficiary List को चेक करना होगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें।
  • वहां Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद अपना राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक, ब्लॉक और गांव का चयन करना है।
  • यह करने के बाद आपको गेट रिपोर्ट के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद एक लिस्ट आएगी।

PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 22वीं किस्त के पैसे, देखें कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया

विज्ञापन
PM Kisan 22th Installment Receive or Not Stuck Reason Check PM Kisan Yojana Eligibility Staus
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
  • यहां आप सीरियल वाइज अपने नाम को सर्च कर सकते हैं।
  • अगर इस लिस्ट में आपका नाम है तो आपको स्कीम का लाभ मिलेगा।
  • इसके अलावा आप Know Your Status के ऑप्शन पर क्लिक करके भी अपनी किस्त के स्टेटस को चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed