फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: पीएम किसान की 24वीं किस्त किन किसानों की अटकी? जानें कहां और कैसे पता करें वजह

Tue, 03 Nov 2026 07:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 03 Nov 2026 07:57 AM IST
सार

  • PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त नहीं मिलने पर किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर्स पर संपर्क करके जानकारी ले सकते हैं
  • किस्त अटकने के कई कारण हो सकते हैं जिसमें जरूर काम न करवाने से लेकर अन्य कारण हो सकते हैं

विज्ञापन
PM Kisan 24th Installment: Whose Payment Is Stuck Check the Reason and Helpline Numbers to Call
किन किसानों की और क्यों अटकी है 24वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala AI

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार था। 30 अक्तूबर 2026 को केंद्र सरकार ने इस किस्त को जारी कर दिया। इसके तहत 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के लिए 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई।



हालांकि, किस्त जारी होने के बावजूद कुछ किसानों के बैंक खातों में अभी तक 2000 रुपये नहीं पहुंचे हैं। अगर आपके खाते में भी 24वीं किस्त का पैसा नहीं आया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे इसकी वजह पता कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे और कहां पता कर सकते हैं कि आपकी किस्त क्यों अटकी है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
PM Kisan 24th Installment: Whose Payment Is Stuck Check the Reason and Helpline Numbers to Call
किन किसानों की और क्यों अटकी है 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

किन किसानों की अटकी है 24वीं किस्त?

नंबर 1

  • पीएम किसान योजना की किस्त अटकने के पीछे कई कारण हो सकते हैं
  • इसमें सबसे पहला कारण ई-केवाईसी अधूरी होना है
  • सरकार ने इस योजना के सभी पंजीकृत किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की है
  • जिन किसानों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी किस्त अटक सकती है
PM Kisan 24th Installment: Whose Payment Is Stuck Check the Reason and Helpline Numbers to Call
किन किसानों की और क्यों अटकी है 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • जिन किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या खाते में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की सुविधा एक्टिव नहीं है, उनकी भी किस्त अटक सकती है
  • इसके अलावा कई मामलों में जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा नहीं होने के कारण भी पैसा अटक जाता है
  • इसलिए भू-सत्यापन का काम करवाना जरूरी हो जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 24th Installment: Whose Payment Is Stuck Check the Reason and Helpline Numbers to Call
किन किसानों की और क्यों अटकी है 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

कैसे और कहां पता करें किस्त अटकने का कारण?

  • अगर आपके खाते में अब तक 24वीं किस्त नहीं आई है, तो आप पीएम किसान योजना की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं
  • यहां कॉल कर आप जान सकते हैं कि आपकी किस्त क्यों अटकी है
  • इसके लिए आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं
विज्ञापन
PM Kisan 24th Installment: Whose Payment Is Stuck Check the Reason and Helpline Numbers to Call
किन किसानों की और क्यों अटकी है 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

क्या नहीं मिलती अटकी हुई किस्त?

  • नहीं ऐसा नहीं है, अगर आपकी किस्त किसी काम को न करवाने के कारण अटकी है
  • ऐसे में आप उस काम को जल्द से जल्द पूरा करवा लेते हैं
  • तो फिर सरकार अगली किस्त के साथ आपको अटकी हुई भी किस्त भी भेज सकती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed