Police Station Summons Rights: अक्सर देखा जाता है कि जब पुलिस किसी आम इंसान को फोन करके अचानक पुलिस थाने बुलाती है, तो वह डर और घबराहट में आ जाता है। लोगों को लगता है कि अगर वे तुरंत थाने नहीं पहुंचे, तो उनके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई हो जाएगी या उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कानून की जानकारी न होने के कारण कई बार आम नागरिक अपने अधिकारों का इस्तेमाल नहीं कर पाते और परेशान होते हैं।
{"_id":"6a71b828dcf62436c40ac9bd","slug":"police-summons-guide-what-are-your-rights-if-police-call-you-to-the-police-station-in-hindi-2026-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Know Your Rights: फोन करके थाने पर बुला रही है पुलिस? यहां समझें आपको जाना चाहिए या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Know Your Rights: फोन करके थाने पर बुला रही है पुलिस? यहां समझें आपको जाना चाहिए या नहीं
Tue, 04 Aug 2026 03:30 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 04 Aug 2026 03:30 PM IST
सार
Police Station Summons Rights: कई बार ऐसा होता है कि जब पुलिस किसी व्यक्ति को थाने में बुलाती है तो वो घबरा जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग बिना सोचे समझे चले जाते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि इस स्थिति में आपके पास क्या क्या अधिकार होते हैं।
विज्ञापन
पुलिस बुलाए तो सबसे पहले क्या करें?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन कॉल की जगह लिखित नोटिस होना है अनिवार्य
- फोटो : AI
फोन कॉल की जगह लिखित नोटिस होना है अनिवार्य
- भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत, अगर पुलिस किसी मामले में आपसे पूछताछ करना चाहती है, तो उसे आपको एक औपचारिक लिखित नोटिस भेजना अनिवार्य है।
- सिर्फ फोन पर दी गई मौखिक सूचना की कोई कानूनी वैधता नहीं होती।
- इसलिए, फोन आने पर घबराने के बजाय बहुत विनम्रता से पुलिस अधिकारी से लिखित समन या नोटिस भेजने की मांग करें।
पूछताछ के पीछे की वजह और केस नंबर जानने का अधिकार
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के पीछे की वजह और केस नंबर जानने का अधिकार
- जब भी पुलिस का फोन आए, तो बिना डरे शांति से अधिकारी से उनका नाम, पद, पुलिस स्टेशन का नाम और मामले का एफआईआर नंबर पूछें।
- आपको यह जानने का पूरा अधिकार है कि आपको किस मामले में, किस हैसियत से (गवाह या आरोपी) और क्यों बुलाया जा रहा है।
- यह जानकारी आपको आगे की कानूनी तैयारी में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानून में खास छूट
- फोटो : Adobe stock
महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानून में खास छूट
- कानून महिलाओं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों और 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को विशेष सुरक्षा प्रदान करता है।
- पुलिस किसी भी महिला या वरिष्ठ नागरिक को बिना कारण सिर्फ फोन करके पूछताछ के लिए थाने नहीं बुला सकती।
- ऐसे मामलों में पुलिस अधिकारी को खुद उनके घर जाकर परिजनों या महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में ही पूछताछ करनी होती है।
विज्ञापन
अकेले जाने के बजाय वकील या परिचित को साथ ले जाएं
- फोटो : adobestock
अकेले जाने के बजाय वकील या परिचित को साथ ले जाएं
- अगर आपके पास लिखित नोटिस आता है और आपको थाने जाना ही पड़ता है, तो कभी भी अकेले जानें से बचें।
- अपने साथ किसी रिश्तेदार, दोस्त या वकील को जरूर ले जाएं।
- आपको पूछताछ के दौरान अपने वकील से सलाह लेने का पूरा अधिकार है।
- साथ ही, थाने जाने से पहले अपने घर के लोगों को पूरी जानकारी देकर ही निकलें।