सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Chittorgarh Hottest in Rajasthan; New Weather System to Turn Active from Today Across Jaipur and State

राजस्थान मौसम अपडेट: चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म, राजधानी जयपुर समेत प्रदेश में आज से नया वेदर सिस्टम एक्टिव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Thu, 02 Apr 2026 07:50 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म रहा, जबकि जयपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। आज से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 4 अप्रैल तक आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है।

Chittorgarh Hottest in Rajasthan; New Weather System to Turn Active from Today Across Jaipur and State
मौसम। संवाद
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है। राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहे और हल्की राहत महसूस हुई, वहीं आज से एक नया मजबूत सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, गुरुवार (आज) से सक्रिय हो रहा यह सिस्टम 4 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के मौसम की बात करें तो  बुधवार को बीकानेर संभाग में इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। वहीं जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग में हल्के बादल छाए रहने से धूप कमजोर रही और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं पिछले 24 घंटों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं सीकर, झुंझुनूं, नागौर, टोंक सहित कई जिलों में दिन भर बादल छाए रहे।

Trending Videos

यह भी पढें- हनुमान जयंती 2026: मेहंदीपुर बालाजी धाम में लगती है ‘भूत-प्रेतों की कचहरी’, अर्जी के बाद सुनाया जाता है फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan News: सीकर में सूदखोरों से परेशान गोदाम इंचार्ज ने की आत्महत्या, मोबाइल के कवर से खुला मौत का राज

 

चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म
प्रदेश में सर्वाधिक तापमान की बात करें तो चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और उदयपुर में तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को प्रदेश के पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों-श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, अलवर, झुंझुनूं, टोंक, सवाई माधोपुर और दौसा में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। 5 अप्रैल से इस सिस्टम का असर खत्म होने के साथ ही प्रदेश में मौसम साफ होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed