सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   IPL Jaipur: IPL Fever in Jaipur; 4 Matches to Be Played at Sawai Mansingh Stadium

IPL Jaipur: जयपुर में मिलेगा आईपीएल का रोमांच; सवाई मानसिंह स्टेडियम में होंगे 4 मुकाबले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Thu, 26 Mar 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार

जयपुर में आईपीएल के चार मुकाबले सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। राजस्थान रॉयल्स 25 अप्रैल से अपने मैच खेलेगी। दिल्ली, गुजरात और लखनऊ से भिड़ंत होगी। सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे शुरू होंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है।

IPL Jaipur: IPL Fever in Jaipur; 4 Matches to Be Played at Sawai Mansingh Stadium
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी होने के साथ ही जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बीसीसीआई द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान रॉयल्स अपनी चार घरेलू प्रतियोगिताएं सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलेगी।
Trending Videos


जयपुर में राजस्थान का पहला मुकाबला 25 अप्रैल को सनराइज हैदराबाद के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम यहां दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स से भी मुकाबला करेगी। सभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। इन मुकाबलों के दौरान दर्शकों को शुभमन गिल, रिशभ पंत, अभिषेक शर्मा, अक्सर पटेल, ईशान किशन और केएल राहुल जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू मैदान पर मिलेगा जबरदस्त समर्थन
जयपुर स्थित सवाई मान सिंह स्टेडियम में लंबे समय से राजस्थान का घरेलू मैदान रहा है। यहां खेले जाने वाले मुकाबलों में हर बार बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं। इस बार भी स्टेडियम के पूरी तरह भरे रहने की संभावना है, जिससे टीम को मजबूत समर्थन मिलेगा।

यह भी पढें- राजस्थान में RGHS पर टकराव: 700 निजी अस्पतालों का सेवाएं बंद करने का दावा, योजना पर सरकार बोली- सब चंगा सी

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
आईपीएल मुकाबलों के आयोजन से जयपुर में पर्यटन गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। होटल, भोजनालय और परिवहन सेवाओं पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी क्रिकेट प्रेमी यहां पहुंचेंगे।

गुवाहाटी में होंगे शुरुआती मुकाबले
राजस्थान अपनी शुरुआती तीन घरेलू प्रतियोगिताएं गुवाहाटी में खेलेगी, जहां टीम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू जैसी टीमों से भिड़ेगी।

बेहतरीन आयोजन का भरोसा
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की तदर्थ समिति के संयोजक दीनदयाल कुमावत ने कहा कि जयपुर में आईपीएल मुकाबलों का आयोजन प्रदेश के खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार के सहयोग से सभी मुकाबलों का सफल और शानदार आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed