सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Sub-Inspector (Telecom) Recruitment 2024: Physical Efficiency Test to Begin from April 9 in Jaipur

RPSC Recruitment News: 9 अप्रैल से जयपुर में शुरू होगी SI (दूरसंचार) भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 27 Mar 2026 08:14 AM IST
विज्ञापन
सार

उप निरीक्षक (दूरसंचार) भर्ती 2024 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा 9 से 11 अप्रैल तक जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में होगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी एसएसओ आईडी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर निर्धारित समय पर उपस्थित हों।

Sub-Inspector (Telecom) Recruitment 2024: Physical Efficiency Test to Begin from April 9 in Jaipur
राजस्थान पुलिस - फोटो : राजस्थान पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (दूरसंचार) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। लिखित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन आगामी 9 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक राजस्थान पुलिस अकादमी पानीपेच, जयपुर में किया जाना प्रस्तावित है।

Trending Videos

भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के उप महानिरीक्षक पुलिस मनोज कुमार ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र शीघ्र ही जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से इन्हें ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थियों को अपना एक फोटोयुक्त मूल पहचान दस्तावेज लेकर नियत तिथि और समय पर बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
यह भी पढें- Rajasthan: 'अंतरराष्ट्रीय हालात बेहद नाजुक, सरकार तैयारी में रही पीछे', गहलोत ने विश्व शांति पर जताई चिंता

Rajasthan: जैसलमेर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बेटों के बाद पिता भी गिरफ्तार; 50 लाख की स्मैक-MD बरामद

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे महानिदेशक पुलिस, राजस्थान के स्थाई आदेश संख्या 10/2025 में निर्धारित पाठ्यक्रम और मापदंडों के अनुसार अपनी शारीरिक तैयारी पुख्ता रखें। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों पर खरा उतरना अनिवार्य होगा।
अपडेट के लिए वेबसाइट पर रखें नजर
अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के भ्रम से बचने और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम जानकारियों के लिए पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in को नियमित रूप से देखने का परामर्श दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed