Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, 28 मार्च को फिर बारिश-आंधी का अलर्ट
Rajasthan Weather Update:मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 28 मार्च को राजस्थान के 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 25-27 मार्च तक मौसम सामान्य रहेगा। इसके बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई इलाकों में बदलाव देखने को मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने प्रदेश में 28 मार्च को मौसम में फिर बदलाव के संकेत दिए हैं। विभाग के अनुसार राज्य के 8 जिलों में आंधी और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। वहीं 25 से 27 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
मंगलवार को राजस्थान में आंधी-बारिश की गतिविधियां कमजोर रहीं। पश्चिमी जिलों में हल्के पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाए रहे। जैसलमेर और बाड़मेर सहित कुछ इलाकों में धूलभरी हवाएं चलीं, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में दिनभर साफ मौसम रहा और तेज धूप खिली। यहां अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जिससे पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रही, जबकि दिन में हल्की हवाओं के कारण मौसम सुहावना रहा।
प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, श्रीगंगानगर, बीकानेर और जोधपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रहे और धूप कम देखने को मिली।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे पश्चिमी सीमावर्ती इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि 28 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा और कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.